एलियंस के सामने हम चींटी की तरह! वैज्ञानिकों ने बताया, क्‍या होगा जब एलियंस का पता चल जाएगा

Aliens News : दोनों के बीच संपर्क की कोशिश का एकमात्र आधार शायद गणित होगा, क्योंकि एलियंस के सामने इंसान बेहद छोटे हो सकते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2022 12:47 IST
ख़ास बातें
  • बीबीसी की ड्रामा डॉक्यूमेंट्री कर रही इसकी पड़ताल
  • एलियंस की मौजूदगी का पता चलने पर क्‍या होगा, यह बताया गया है
  • इंसानों के सामने कई परेशानियां आएंगी

Aliens News : वैज्ञानिकों का मानना है कि एलियंस से संपर्क होने की स्थिति में पृथ्‍वीवासी मानसिक रूप से इतने कमजोर होंगे कि वो एलियंस से कम्‍युनिकेट नहीं कर पाएंगे।

दुनिया ने एलियंस के वजूद को स्‍वीकारा नहीं है, तो पूरी तरह से नकारा भी नहीं है। आज भी ऐसे लोग, साइंटिस्‍ट, एक्‍सपर्ट बड़ी संख्‍या में हैं, जो मानते हैं कि इस ब्रह्मांड में पृथ्‍वी के अलावा भी जीवन है। एलियंस हैं, उनका वजूद है और एक दिन दोनों आमने-सामने आ सकते हैं। क्‍या हो, अगर इंसानों को एलियंस की मौजूदगी का सबूत मिल जाए? वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसी स्थिति में एलियंस से बात करने की कोशिश करना वैसा ही होगा, जैसे- चीटियां, इंसानों से संवाद करने की कोशिश कर रही हों। वैज्ञानिकों का मानना है कि दोनों के बीच संपर्क की कोशिश का एकमात्र आधार शायद गणित होगा, क्योंकि एलियंस के सामने इंसान बेहद छोटे हो सकते हैं।

वैज्ञानिकों का मानना है कि एलियंस से संपर्क होने की स्थिति में पृथ्‍वीवासी मानसिक रूप से इतने कमजोर होंगे कि वो एलियंस से कम्‍युनिकेट नहीं कर पाएंगे। बीबीसी की ड्रामा डॉक्यूमेंट्री ‘फर्स्ट कॉन्टैक्ट: एन एलियन एनकाउंटर' में इस बात की पड़ताल की गई है कि अगर इंसानों को एलियंस के मौजूद होने का सबूत मिल जाए तो क्या हो सकता है। रिपोर्ट में लिखा गया है कि एलियंस से संपर्क के बाद इंसान और एलियंस के बीच भाषा की बाधा समेत कई बड़े मुद्दे सामने आ सकते हैं। 

मैनचेस्टर में जोडरेल बैंक सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के डायरेक्‍टर, प्रोफेसर माइकल गैरेट ने कहा कि एलियंस के इलाके में कई और चीजें भी हो सकती हैं, जिनकी क्षमता का कोई अंदाजा नहीं है। यह कुछ ऐसा है जैसे चींटियां, इंसानों से संवाद करने की कोशिश कर रही हैं।

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में एक खगोल जीवविज्ञानी डॉ लुइसा प्रेस्टन ने कहा कि उन्‍हें यकीन है हम चींटियों की तरह हैं। इंसानों ने अपने सोचने की क्षमता को लेकर अपने अहंकार को बढ़ाया है। अगर हमारे 4.5 अरब वर्षों की तुलना ब्रह्मांड के 13.8 अरब साल से की जाए, तो संभावना है कि हम ‘चींटियां' हैं। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि एलियंस हमसे बहुत आगे हो सकते हैं। ऐसे में उनके साथ संवाद के लिए गणित अहम जरिया बन सकता है। 

एलियंस को लेकर दुनियाभर के देशों में शोध हो रहे हैं। अमेरिका की सरकार भी एलियंस और UFO यानी अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट्स के बारे में जानने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। हाल ही में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अज्ञात हवाई घटनाओं (UAP) से जुड़ी स्‍टडी में भाग लेने के लिए 16 लोगों का चयन किया है। UAP जिसे अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग फ‍िनॉमिना कहा जाता है, वह UFO का ही रीब्रैंड वर्जन है। रिसर्च के तहत अनक्‍लासिफाइड डेटा का इस्‍तेमाल करके एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे अगले साल सार्वजनिक किया जाएगा।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  2. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  3. Samsung One UI 9: इन Galaxy फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील
  2. Google Photos का स्टोरेज फुल हो गया? जरूरी फोटो डिलीट किए बिना ऐसे बनाएं जगह
  3. अब घर बैठे प्रिंट करें फोटो! Xiaomi का नया ब्लूटूथ प्रिंटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  4. BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ
  5. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  6. Redmi Turbo 6 सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  7. चीन का वो सीक्रेट प्रोजेक्ट, जिससे बढ़ सकती है अमेरिका की टेंशन, ऐसी मशीन जो बदल देगी चिप इंडस्ट्री!
  8. TRAI ने दिया फरमान, 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते Truecaller जैसे ऐप्स
  9. OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा
  10. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.