UFO पर अमेरिका क्‍या छुपा रहा, नई रिपोर्ट में किया अजीब दावा, क्‍या आप करेंगे यकीन?

UFO : अमेरिकी सरकार से जुड़े लोग कई वर्षों UFO को स्‍टडी कर रहे हैं। आम लोग इसे एलियंस की मौजूदगी से जोड़ते हैं, लेकिन विशेषज्ञों की अलग राय है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 नवंबर 2022 19:57 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिकी एक्‍सपर्ट कई वर्षों से UFO के रहस्‍य को समझने में जुटे हैं
  • एक रिपोर्ट में कई फुटेज को एक्‍सप्‍लेन किया गया है
  • हालांकि अब भी कई फुटेज के बारे में कुछ भी नहीं बताया जा सका है

इस साल मई में पेंटागन के अधिकारियों ने कहा था कि उन्‍होंने धरती पर एलियंस की मौजूदगी के कोई सबूत नहीं देखे हैं।

UFO यानी अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट्स ने पूरी दुनिया को हैरान किया है। ये हवा में उड़ने वाली ऐसी चीजें हैं, जिनका आजतक पता नहीं चल पाया। ये कहां से आती हैं और कहां चली जाती हैं, वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब ढूंढ ही रहे हैं। जवाब की तलाश में UFO को UAP कहा जाने लगा है यानी अनआइडेंटिफाइड एरियल फ‍िनॉमिना। अमेरिकी एक्‍सपर्ट कई वर्षों से UFO के रहस्‍य को समझने में जुटे हैं। आम लोगों में यह धारणा है कि यूएफओ का ताल्‍लुक एलियंस से है, लेकिन अब अमेरि‍की सरकार ने अजब दावा किया है। अमेरिकी सरकार ने UFO से जुड़े ज्‍यादातर मामलों को हवाई अव्‍यवस्‍था बताते हुए कहा है कि इनमें से कुछ विदेशी ताकतों द्वारा उसकी निगरानी से जुड़े अभियान हैं। हालांकि UFO से जुड़ी सभी तस्‍वीरों और फुटेज को खारिज नहीं किया गया है।    

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी सरकार से जुड़े लोग कई वर्षों UFO को स्‍टडी कर रहे हैं। आम लोग इसे एलियंस की मौजूदगी से जोड़ते हैं, लेकिन विशेषज्ञों की अलग राय है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों और पेंटागन के अधिकारियों ने ऐसी कई घटनाओं को बेहद सामान्‍य बताया है। उदाहरण के लिए, इस साल की शुरुआत में आसमान में हरे ट्राएंगल वाले फुटेज दिखाई दिए थे। जांच में पता चला कि वो हकीकत में ड्रोन थे। नाइट विजन लेंस से तस्‍वीर खींचे जाने के कारण फुटेज अजीब दिखाई दिए थे। 

अमेरिकी सैन्‍य अधिकारियों का यह भी कहना है कि उनके सैन्य युद्धाभ्यास पर निगरानी करने की कोशिश की जा रही है। आर्मी ने एक और वीड‍ियो को रिव्‍यू किया। इसमें एक ऑब्‍जेक्‍ट को आसमान में घूमते हुए देखा जा सकता है। एक्‍सपर्ट ने इसे ऑप्‍टिकल भ्रम बताया है। ऐसी ही एक और चीज जो मुड़ती या घूमती हुई दिखाई देती थी, उसे भी ऐसे ही उदाहरणों से खारिज करते हुए सामान्‍य घटना बताया गया है। इसके बावजूद कई फुटेज और तस्‍वीरों को खारिज नहीं किया जा सका है। यानी अभी भी UFO की मिस्‍ट्री पूरी तरह सुलझी नहीं है, लेकिन अधिकारी इस बात को लेकर आश्‍वस्‍त हैं कि आसमान में उड़ने वाले टेक्‍नॉलजी का कोई एलियन रोल नहीं है।   

इस साल मई में पेंटागन के अधिकारियों ने कहा था कि उन्‍होंने धरती पर एलियंस की मौजूदगी के कोई सबूत नहीं देखे हैं। एक अधिकारी ने खुलासा किया था कि पिछले 20 साल कुल 400 UFO देखे गए हैं और यह आंकड़ा पहले से दोगुना हो गया है। अधिकारियों ने कहा था कि किसी तरह की अलौकिक उत्पत्ति का सबूत उनके सामने नहीं आया है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UFO, ufo news, Pentagon, UFO mystery solve, aleins, UAP
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?
  2. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  3. महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. RAM की कमी ने बिगाड़ा खेल! 13 साल में सबसे नीचे स्मार्टफोन सेल्स, Samsung फिर बना नंबर-1 ब्रांड
  2. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?
  3. महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील
  4. Google Photos का स्टोरेज फुल हो गया? जरूरी फोटो डिलीट किए बिना ऐसे बनाएं जगह
  5. अब घर बैठे प्रिंट करें फोटो! Xiaomi का नया ब्लूटूथ प्रिंटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ
  7. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  8. Redmi Turbo 6 सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  9. चीन का वो सीक्रेट प्रोजेक्ट, जिससे बढ़ सकती है अमेरिका की टेंशन, ऐसी मशीन जो बदल देगी चिप इंडस्ट्री!
  10. TRAI ने दिया फरमान, 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते Truecaller जैसे ऐप्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.