सूर्य ग्रहण 2025: आज इतने बजे लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें कहां, कैसे देख सकते हैं ग्रहण का नजारा

यूरोप, अफ्रीका, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, और कनाडा के कई हिस्सों में सूर्य का ग्रहण दिखाई देगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 मार्च 2025 06:01 IST
ख़ास बातें
  • यूरोप, अफ्रीका, ग्रीनलैंड, कनाडा के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण दिखेगा।
  • भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण 2.20PM पर शुरू होगा।
  • सूर्य ग्रहण 2025 भारत में नहीं दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा हमारी पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजर रहा होता है।

अंतरिक्ष की घटनाओं में रूचि रखने वालों के लिए आज बेहद खास दिन है। आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यानी 2025 में पहली बार कोई ग्रहण लगने जा रहा है जो दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण बेहद खास है क्योंकि यह पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं है। यह आंशिक सूर्य ग्रहण है और इसमें सूरज के एक छोटे से हिस्से पर ही ग्रहण लगेगा। यानि चंद्रमा की छाया आज सूर्य के एक हिस्से पर पड़ने वाली है। नासा के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण यूरोप, उत्तर पश्चिमी अफ्रीका, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, और पूर्वी कनाडा के हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में सूर्य ग्रहण की क्या स्थिति रहेगी, आइए विस्तार से आपको बताते हैं। 

सूर्य ग्रहण कब और कैसे देखें
आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा हमारी पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजर रहा होता है। ऐसे में चंद्रमा बीच में आ जाता है और इसकी छाया सूरज पर पड़ती है। आंशिक सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा की छाया सूरज के एक छोटे से हिस्से पर पड़ती है। इसके विपरीत, पूर्ण सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा की पूरी छाया सूरज पर पड़ती है। 

सूर्य ग्रहण 2025 भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए यहां पर सूर्य ग्रहण का सूतक भी लागू नहीं होगा। ऐसे में सूर्य ग्रहण के किसी नियम पालन की आवश्यकता यहां पर नहीं बताई गई है। यूरोप, अफ्रीका, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, और कनाडा के कई हिस्सों में सूर्य का ग्रहण दिखाई देगा। न्यूयॉर्क शहर, बोस्टन, मॉन्ट्रियल और क्यूबेक, साइबेरिया, कैरिबियन में भी आंशिक ग्रहण देखा जा सकेगा।
Advertisement

भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण 2.20PM पर शुरू होगा। यह सायं तक चलेगा और 6.13PM तक रहेगा। हालांकि यहां पर ग्रहण देखा नहीं जा सकेगा। सूर्य ग्रहण को देखने के लिए वैज्ञानिक सलाह देते हैं कि यह नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। इसके लिए कोई सुरक्षित उपकरण आंखों पर जरूर पहनना चाहिए। ग्रहण देखने के लिए सलाह दी जाती है कि केवल ऐसे सौर व्यूअर्स का उपयोग करें जो अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मानक ISO 12312-2 का अनुपालन करते हों।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.