15.5 करोड़ साल पुराने, 6 हाथ वाले अजब जीव की खोज!

शोधकर्ताओं का कहना है कि स्टार जैसी नई प्रजाति का यह एकमात्र ज्ञात नमूना है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 मई 2024 09:09 IST
ख़ास बातें
  • यह जीव देखने में अनोखा है।
  • इसका आकार एक स्टारफिश के जैसा लगता है।
  • इसके पास क्लोन करने की क्षमता थी।

शोधकर्ताओं का कहना है कि स्टार जैसी नई प्रजाति का यह एकमात्र ज्ञात नमूना है।

Photo Credit: X/Günter Schweigert

वैज्ञानिकों ने 15.5 करोड़ साल पहले जीवित रहे एक ऐसे जीव की खोज की है जो अपना क्लोन भी बना सकता था। यह जीव देखने में अनोखा है। इसके 6 हाथ हैं। लेकिन यह ऑक्टोपस जैसा नहीं है, इसका आकार एक स्टारफिश के जैसा लगता है। इसमें अद्भुत क्षमताएं बताई गई हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पुनर्जनन करने में सक्षम था। यह अपनी तरह का एक ही जीवाश्म है जिसे 2018 में जर्मनी में खोजा गया था। 

Science Alert के मुताबिक यह चूना पत्थर चट्टान में दबा हुआ पाया गया था। शोधकर्ताओं का कहना है कि स्टार जैसी नई प्रजाति का यह एकमात्र ज्ञात नमूना है। वैज्ञानिकों ने इसे ओफिएक्टिस हेक्स (Ophiactis hex) का नाम दिया है। इसके बारे में बताया गया है कि यह अद्भुत क्षमता वाला जीव था। इसके पास क्लोन करने की क्षमता थी। अपने शरीर के किसी हिस्से से यह अपनी ही कॉपी पैदा कर सकता था। इस प्रक्रिया को विखंडन (fissiparity) कहा जाता है। 

यह खोज बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि वैज्ञानिकों को अब तक भी पता नहीं चल पाया था कि विखंडन की प्रक्रिया आखिर सबसे पहली बार कब घटित हुई थी। 15.5 करोड़ साल पुराना यह जीवाश्म इतने सुरक्षित तरीके से रखा गया है कि इसकी हुक के आकार सभी भुजाएं साफ दिखाई देती हैं, जिन पर कांटें की तरह के छोटे स्ट्रक्चर भी बने हुए नजर आ रहे हैं। 

स्टडी से जुड़े Dr Thuy के अनुसार, पुनर्जनन की प्रक्रिया में कई हाथ वाले ओफियुरॉयड्स (ophiuroids) के कंकाल जीवाश्म रिकॉर्ड में पाए जाना आम बात है, लेकिन खुद के शरीर का ही पुनर्जनन करने वाले जीवाश्म बहुत ही ज्यादा दुर्लभ हैं। 
Advertisement

प्रकृति अपने आप में बहुत रहस्यमयी है। मरीन खोज करने वाले वैज्ञानिकों को भी समुद्र में अभी भी ऐसे जीवों का पता लग रहा है जो इससे पहले कभी नहीं देखे गए थे और इनके बारे में किसी तरह का रिकॉर्ड भी नहीं है। इसी तरह पृथ्वी के इतिहास में न जाने कितने ही ऐसे जीव रहे होंगे जिनके बारे में अभी जानना बाकी है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Toyota Innova Hycross भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, गजब के फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Toyota Innova Hycross भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  2. Vivo X500 Pro Max vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: कौन सा फ्लैगशिप रहेगा ज्यादा फिट?
  3. Honor लाई नया बजट फोन, 13MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन!
  4. मिलिट्री ग्रेड सेफ्टी, 6500mAh बैटरी वाला Vivo 5G फोन मात्र ₹15,874 में, सेल में जल्द करें खरीदारी
  5. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
  6. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
  9. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
  10. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.