Planetary Parade 2025: आसमान में 7 ग्रहों का मिलन! कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा, देखें

22 फरवरी को प्लेनेटरी परेड के दौरान सौरमंडल के 7 ग्रह एकसाथ आसमान में दिखाई दिए।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 मार्च 2025 15:41 IST
ख़ास बातें
  • प्लेनेटरी परेड के दौरान सौरमंडल के 7 ग्रह एकसाथ आसमान में दिखाई दिए।
  • यह घटना इससे पहले 1982 में ही देखी गई थी।
  • इन सभी ग्रहों को Josh Dury ने अपने कैमरा में कैद कर लिया।

प्लेनेटरी परेड की ऐसी घटना इससे पहले 1982 में ही देखी गई थी।

Planetary Parade 2025: फरवरी में आसमान में एक दुर्लभ नजारा देखने को मिला जब सौरमंडल के 7 ग्रह एक सीध में आकर खड़े हो गए। इस अद्भुत नजारे को 27 साल के एक फोटोग्राफर ने अपने कैमरा में कैद कर लिया। यह कारनामा फोटोग्राफर जोश ड्यूरी द्वारा किया गया जिन्हें Starman के नाम से भी जाना जाता है। जोश ड्यूरी को पहले भी एस्टॉनॉमिकल फोटोग्राफी के लिए कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। जोश ने पहली बार 7 ग्रहों को एकसाथ एक ही फ्रेम में कैद कर लिया। इनमें 8वां ग्रह पृथ्वी भी शामिल था। आइए जानते हैं फोटोग्राफर ने कैसे किया यह कारनामा। 

22 फरवरी को प्लेनेटरी परेड के दौरान सौरमंडल के 7 ग्रह एकसाथ आसमान में दिखाई दिए। यह घटना इससे पहले 1982 में ही देखी गई थी। इन सभी ग्रहों को Josh Dury ने अपने कैमरा में कैद कर लिया। जोश ने यह फोटो समरसेट के मेंडिप हिल्स से ली। फोटो 22 फरवरी को कैप्चर की गई है। जोश ने इस फोटो को कैप्चर कर एक इतिहास बना दिया है। देखें यह अद्भुत फोटो- 

जोश ने बुध, शनि, और नेप्च्यून को कैप्चर करने के लिए एक सूक्ष्म तकनीक का इस्तेमाल किया। उन्होंने कई "फलकों" (panes) को एक साथ जोड़कर एक मनोरम छवि बनाई। इन तीन ग्रहों को दिखाने वाले खास फलक के लिए जोश ने दोहरे एक्सपोज़र अप्रोच का इस्तेमाल किया। एक बेस एक्सपोज़र और दूसरा बढ़ा हुआ एक्सपोज़र, ताकि धुंधले ग्रहों से हल्की रोशनी भी कैप्चर हो सके। ग्रहों की स्थिति को वैरिफाई करने के लिए जोश ने इमेज को प्लेन स्फीयर मैप्स के साथ क्रॉस-रेफरेंस किया। 

जोश ड्यूरी ने जिस कैमरे का इस्तेमाल किया वह Sony A7S II कैमरा था जिसकी पेअरिंग Sigma 15mm Diagonal Fisheye लेंस के साथ की गई थी। हमारे सौरमंडल के ग्रह सूर्य की परिक्रमा मूलतः आकाश में एक रेखा में करते हैं जिसे क्रांतिवृत्त (ecliptic) कहते हैं। इसी कारण पृथ्वी के आकाश में ग्रह हमेशा जैसे एक रेखा में दिखाई देते हैं। इसी को प्लेनेट्री परेड कह देते हैं। ग्रहों की परेड में तीन से आठ ग्रह शामिल हो सकते हैं। छोटी परेड सामान्य हैं लेकिन बड़ी परेड बहुत दुर्लभ होती हैं। सबसे दुर्लभ और असाधारण घटना तब होती है, जब सभी सात ग्रह एक सीध में आते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.