नासा को हमारी गैलेक्सी में मिला सुपर Black Hole, समाए हुए हैं 40 लाख से ज्यादा सूरज!

ब्लैक होल की ऊर्जा के बारे में कहा जाता है कि यह इतनी अधिक होती है कि बड़े से बड़े ग्रहों को उनके उपग्रहों समेत अपने में समा लेता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 मई 2022 19:34 IST
ख़ास बातें
  • ब्लैक होल के बारे में जानने के लिए ज्यादा दूर जाने की नहीं है जरूरत- नासा
  • हमारी अपनी गैलेक्सी Milky Way में ही एक ब्लैक होल मौजूद है
  • इसमें 40 लाख तक सूर्य हो सकते हैं

ब्लैक होल की ऊर्जा के बारे में कहा जाता है कि यह इतनी अधिक होती है कि बड़े से बड़े ग्रहों को उनके उपग्रहों समेत अपने में समा लेता है।

Photo Credit: NASA

अगर आप अंतरिक्ष को जानने में रुचि रखते हैं तो आपने ब्लैक होल (Black Hole) के बारे में जरूर सुना होगा। ब्लैक होल ऐसी जगहों में से है जो अब तक सबसे बड़ा रहस्य बने हुए हैं। इसके बारे में कहा जाता है कि इसका गुरुत्वाकर्षण बल इतना ज्यादा होता है कि यह किसी भी ग्रह को अपने में समा लेता है, यहां तक कि एक पूरी आकाशगंगा को भी! कहा जाता है कि ब्लैक होल को कोई भी चीज पार नहीं कर सकती है। 

नासा ने ब्लैक होल के बारे में एक डराने वाली जानकारी साझा की है। नासा ने कहा है कि ब्लैक होल के बारे में जानने के लिए हमें ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि हमारी अपनी गैलेक्सी Milky Way में ही एक ब्लैक होल मौजूद है। नासा ने कहा है कि हमारी गैलेक्सी में Sagittarius A नाम का ब्लैक होल मौजूद है जिसमें लाखों की संख्या में सूर्य जैसे पिंड समाए हुए हैं। नासा ने यहां तक अनुमान लगाया है कि इसमें 4 मिलियन यानि कि लगभग 40 लाख तक सूर्य हो सकते हैं। 

ब्लैक होल में सुपर ग्रेविटी जोन माना जाता है। इसकी ताकत इतनी ज्यादा होती है कि यह अपने संपर्क में आने वाली हर चीज को अपने अंदर खींच लेता है। इसका कारण गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत ही माना जाता है। जिसके अनुसार, ब्रह्मांड की कोई वस्तु जितनी बड़ी होगी, उसका गुरुत्वाकर्षण बल भी उतना ही ज्यादा होगा। ऐसे में जब नासा कहती है कि Sagittarius A में 40 लाख से भी ज्यादा सूर्य हो सकते हैं, तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इसका गुरुत्वाकर्षण बल कितना अधिक होगा। 

ब्लैक होल की ऊर्जा के बारे में कहा जाता है कि यह इतनी अधिक होती है कि बड़े से बड़े ग्रहों को उनके उपग्रहों समेत अपने में समा लेता है। अगर इसे और सीधे शब्दों में कहा जाए तो इसके अंदर क्या है, यह कोई नहीं जान सकता। क्योंकि यहां पर भौतिक विज्ञान का कोई नियम काम नहीं करता है। 
Advertisement

फिलहाल, नासा की ये खबर चौंकाने वाली है। हमारी गैलेक्सी में नए ब्लैक होल का मिलना फिर से इनके बारे में उत्सुकता पैदा कर देता है। वैज्ञानिक अब नए सिरे से ब्लैक और इसके रहस्यों के बारे में पता लगाने के लिए शोध शुरू कर चुके हैं। हो सकता है कि आने वाले समय में आपको नासा की ओर और भी अधिक चौंकाने वाली जानकारी इन ब्लैक होल्स के बारे में मिले। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sagittarius A, Sagittarius A Black Hole

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.