अंतरिक्ष से 95 फीट की चट्टान आज बढ़ रही है धरती की ओर! जानें नासा ने बताया कितना खतरा!

Asteroid 2023 PD1 उन एस्टरॉयड्स में से है जो पृथ्वी के लिए संभावित खतरा बताए गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 अगस्त 2023 09:14 IST
ख़ास बातें
  • एस्टरॉयड की संरचना ग्रहों जैसी ही बताई गई है
  • ये ऊबड़ खाबड़ चट्टानों के रूप में सूर्य का चक्कर लगाते रहते हैं
  • सबसे बड़ा एस्टरॉयड वेस्टा बताया जाता है जिसका साइज 530 किलोमीटर है

Asteroid 2023 PD1 उन एस्टरॉयड्स में से है जो पृथ्वी के लिए संभावित खतरा बताए गए हैं।

Photo Credit: news.de

सौरमंडल में ग्रह सूर्य के चारों ओर घूमते हैं। इनके साथ एस्टरॉयड भी चक्कर लगाते रहते हैं। सौरमंडल में एस्टरॉयड बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। ऊबड़ खाबड़ आकार लिए ये भारी भरकम पत्थर इन दिनों एक के बाद एक धरती की ओर रुख कर रहे हैं। एस्टरॉयड सौरमंडल के एक बड़े हिस्से में फैले हैं। लेकिन अधिकतर मंगल और बृहस्पति की कक्षा के बीच पाए जाते हैं। नासा 13 लाख से ज्यादा एस्टरॉयड की पहचान कर चुकी है। जिनमें धरती के करीब 16 हजार एस्टरॉयड की भीड़ घूम रही है। कई बार एस्टरॉयड पृथ्वी के इतने करीब आ जाते हैं कि इनकी टक्कर भी हो सकती है। नासा ने आज एक बड़े एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है। 

नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (JPL) की ओर से आज एस्टरॉयड 2023 PD1 के लिए अलर्ट जारी किया गया है। यह 95 फीट यानि कि लगभग 100 फीट के आसपास साइज का है। यह हवाई जहाज जितना बड़ा चट्टान का टुकड़ा आज धरती के करीब आने वाला है। जब यह पृथ्वी के सबसे करीबी बिंदु पर होगा तो दोनों के बीच की दूरी 5,880,000 किलोमीटर होगी। यानि कि लगभग 59 लाख किलोमीटर तक यह पृथ्वी के करीब आने वाला है। जबकि नासा कहती है कि 75 लाख किलोमीटर से ज्यादा करीब आने पर एस्टरॉयड का पृथ्वी के लिए खतरा बढ़ जाता है। 

Asteroid 2023 PD1 उन एस्टरॉयड्स में से है जो पृथ्वी के लिए संभावित खतरा बताए गए हैं। अभी तक खोजे गए एस्टरॉयड्स में से 20% एस्टरॉयड ऐसे हैं, जिनके लिए संभावना जताई गई है कि ये धरती से टकरा भी सकते हैं। धरती से टकराने की स्थिति में कितना विनाश यह ला सकता है, यह काफी हद तक एस्टरॉयड के साइज पर भी निर्भर करता है। Asteroid 2023 PD1, जैसा कि पहले बताया गया है, लगभग 100 फीट का एस्टरॉयड है, जो कि बड़े एस्टरॉयड्स में गिना जाता है। तो अगर इस साइज का एस्टरॉयड धरती से टकराता है तो जान-माल का भारी नुकसान कर सकता है। 

एस्टरॉयड की संरचना ग्रहों जैसी ही बताई गई है लेकिन ये आकार में कई तरह के हो सकते हैं। ये ऊबड़ खाबड़ चट्टानों के रूप में सूर्य का चक्कर लगाते रहते हैं। कुछ एस्टरॉयड चपटे हो सकते हैं, तो कुछ गोलाकार भी हो सकते हैं। सबसे बड़ा एस्टरॉयड वेस्टा बताया जाता है जिसका साइज 530 किलोमीटर बताया गया है। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इतनी भारी चट्टान का धरती से टकराना कैसी तबाही ला सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.