ऑस्‍ट्रेलिया के आसमान में दिखी रहस्‍यमयी गुलाबी रोशनी, क्‍या एलियंस आए थे?

हालांकि एक दवा कंपनी कैन ग्रुप ने कन्‍फर्म किया कि यह चमक या रोशनी उसकी स्‍थानीय कैनबिस (भांग) फैसिल‍िटी की वजह से दिखाई दे रही थी।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 अगस्त 2022 19:41 IST
ख़ास बातें
  • इस राेशनी की वजह भांग के पेड़ थे
  • एक स्‍थानीय कंपनी के मुताबिक वह पौधों पर प्रयोग करती है
  • औषधीय वजहों के लिए लगाए गई है भांग

सोशल मीडिया पर बड़ी संख्‍या में लोगों ने इससे जुड़ी तस्‍वीरें शेयर कीं।

Photo Credit: @JaneBunn

ऑस्‍ट्रेलिया के उत्तरी विक्‍टोरिया के मिल्डुरा (Mildura) शहर में बीते महीने लोगों ने बेहद खास नजारा देखा। इलाके का आकाश रहस्‍यमयी गुलाबी चमक से सराबोर था। इसे देखने के बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। एक कयास यह भी था कि क्‍या वहां एलियंस की कोई आवाजाही हुई है। हालांकि इस चमक के पीछे की जो वजह सामने आई, वह बेहद अनोखी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक दवा कंपनी कैन ग्रुप ने कन्‍फर्म किया कि यह चमक या रोशनी उसकी स्‍थानीय कैनबिस (भांग) फैसिल‍िटी की वजह से दिखाई दे रही थी। बताया गया है कि ‘ब्लैकआउट ब्लाइंड्स' को खुला छोड़ देने की वजह से यह रोशनी दिखाई दी। 

EarthSky की एक रिपोर्ट के अनुसार, कैन ग्रुप का दावा है कि औषधीय और रिसर्च के मकसद से भांग की खेती का लाइसेंस हासिल करने वाली वह पहली ऑस्ट्रेलियाई कंपनी है। लेकिन अभी तक कंपनी ने अपनी फैसिलिटी की लोकेशन का खुलासा नहीं किया है। बुधवार को गुलाबी रोशनी की घटना के बावजूद कंपनी ने इस फैसिलिटी की सटीक लोकेशन नहीं बताई। 

रोशनी के गुलाबी रंग की होने की वजह बताते हुए कैन ग्रुप लिमिटेड के सीनियर कम्‍युनिकेशन मैनेजर राइस कोहेन ने ‘द गार्जियन' को बताया कि भांग यानी कैनबिस के पौधों के डेवलपमेंट के लिए लाइट के विभिन्न स्पेक्ट्रम का इस्‍तेमाल किया जाता है। इनमें से लाल स्पेक्ट्रम रोशनी का अक्सर इस्‍तेमाल होता है। कंपनी के अनुसार, आमतौर पर ब्‍लैकआउट ब्‍लाइंडस की वजह से रात में यह चमक रुक जाती है, लेकिन बीते बुधवार कुछ देर के लिए ऐसा नहीं हो पाया। 

कंपनी की ओर से बताया गया है कि आम तौर पर ब्लैकआउट ब्‍लाइंड सूरज के डूबने के साथ ही बंद हो जाता है, लेकिन घटना वाली शाम ब्‍लैकआउट ब्‍लाइंड बंद नहीं हुआ था। इस वजह से कुछ देर तक आसमान में वह गुलाबी रोशनी दिखाई दी। इस घटना ने लोगों को उत्‍साहित कर दिया। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्‍या में लोगों ने इससे जुड़ी तस्‍वीरें शेयर कीं। हर कोई अलग-अलग कयास लगा रहा था। आखिरकार कंपनी ने सामने आकर मामले को स्‍पष्‍ट किया। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.