Lyrid Meteor Shower 2025: अप्रैल में इस दिन बरसेंगीं उल्काएं! 2700 साल पुरानी उल्का बारिश LIVE देखने का मौका ...

NASA के अनुसार, यह उल्का बारिश 17 अप्रैल से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2025 20:17 IST
ख़ास बातें
  • यह उल्का बारिश 17 अप्रैल से शुरू हो जाएगी
  • 21, 22 अप्रैल को यह अपने चरम पर होगी
  • लिरिड उल्का बारिश को सबसे पहले चीन में 687 B.C.E. में देखा गया था

Lyrid Meteor Shower 2025: अप्रैल में अंतरिक्ष एक अद्भुत नजारे का साक्षी बनने जा रहा है। (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo Credit: iStock

Lyrids Meteor Shower 2025: अप्रैल में अंतरिक्ष एक अद्भुत नजारे का साक्षी बनने जा रहा है। खगोल जगत में रुचि रखने वालों के लिए यह सुनहरा मौका होगा जब आसमान से रात के अंधेरे में उल्काओं की बारिश होगी। इसे लिरिड मीटिओर शॉवर (Lyrids Meteor Shower) के नाम से जाना जाता है। पहली बार इस उल्का बारिश को हजारों साल पहले देखा गया था। अब यह अप्रैल के अंत में फिर से दिखाई देने वाली है। आइए बताते हैं कि किस दिन होगी इन उल्काओं की बारिश, और कहां देख सकते हैं यह अद्भुत नजारा। 

कब होगी लिरिड उल्का बारिश
लिरिड मीटिओर शॉवर (Lyrid Meteor Shower) अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में शुरू होने वाला है। NASA के अनुसार, यह उल्का बारिश 17 अप्रैल से शुरू हो जाएगी जब आसमान में रात के अंधरे में उल्का गिरतीं देखी जा सकेंगी। लेकिन यह शुरुआती दौर में धीमी रहेगी। फिर 21, 22 अप्रैल को यह अपने चरम पर होगी। उल्का बारिश 26 अप्रैल तक चलेगी और फिर बंद हो जाएगी। लिरिड उल्का बारिश को सबसे पहले चीन में 687 B.C.E. में देखा गया था। 

हर घंटे गिरेंगी इतनी उल्काएं
नासा के अनुसार, लिरिड मीटिओर शॉवर के दौरान पीक समय में हर घंटे कम से कम 18 उल्काएं गिरतीं देखी जा सकती हैं। यह उल्काओं की औसत संख्या है। यानी इससे भी ज्यादा उल्काएं आसमान से गिरते देखे जाने की संभावना है। इनकी स्पीड 29 मील प्रतिघंटा तक होती है। कहा गया है कि इनकी अधिकतम संख्या प्रति घंटा 100 उल्काओं तक भी जा सकती है। ऐसा ही नजारा 1803 में वर्जीनिया में देखा गया था। इसके अलावा, 1922 में ग्रीस में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। जापान में ऐसी उल्का बारिश 1945, और अमेरिका में 1982 में देखने को मिली थी। 

किस समय, कहां दिखेगा उल्का बारिश का नजारा
Advertisement
उल्काओं की यह बारिश उत्तरी गोलार्ध में सबसे ज्यादा देखने को मिलेगी। नासा के अनुसार, यह रात के सबसे अंधेरे घंटों में दिखाई देगी जो कि चांद के छुपने के बाद, और भोर होने से पहले का समय होगा। स्पेस एजेंसी का कहना है कि उल्का बारिश का यह नजारा देखने के लिए ऐसा स्थान चुनना सही रहेगा जो शहर से दूर हो, जहां स्ट्रीट लाइट्स न हों, और आसपास पूरी तरह से अंधेरा हो। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. रात भर में फोन की बैटरी डाउन? इन Hidden सेटिंग्स से फिक्स होगी ड्रेन की समस्या!
  2. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  3. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  2. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  3. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  4. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  5. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
  6. ड्राइव में Google Maps की आवाज म्यूजिक को बार-बार रोकती है? ऐसे करें फिक्स
  7. iPhone से एंड्रॉयड में WhatsApp चैट कैसे करें ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया
  8. Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Nothing Phone 4a पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कैसे खरीदें
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला रैंक, Ola Electric को पीछे छोड़ा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.