कोलकाता में फंगस से बीमार हुआ शख्स! सामने आया दुनिया का पहला केस, जानें क्या है ये बीमारी

रिपोर्ट में कहा गया है कि बार-बार खराब पदार्थ के संपर्क में आने से इस दुर्लभ इंफेक्शन का ट्रांसमिशन हुआ है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2023 20:10 IST
ख़ास बातें
  • शख्स की गर्दन में एक फोड़ा मिला जिसे सर्जरी की मदद से निकाला गया
  • दो साल तक निगरानी में रखने के बाद अब मरीज को बिल्कुल स्वस्थ बताया गया है
  • बार-बार खराब पदार्थ के संपर्क में आने से हुआ इंफेक्शन का ट्रांसमिशन

रिपोर्ट में कहा गया है कि बार-बार खराब पदार्थ के संपर्क में आने से इस दुर्लभ इंफेक्शन का ट्रांसमिशन हुआ है।

Photo Credit: Science Direct

फंगस से इन्सानों में होने वाले इंफेक्शन का पहला मामला कोलकाता में सामने आया है जो कि अपने आप में काफी हैरान करने वाला है। यह दुनिया का पहला ऐसा केस बताया जा रहा है जिसमें एक फंगी के कारण किसी इन्सान में बीमारी गई है। यह शख्स एक प्लांट मायकोलॉजिस्ट है जो फंगस यानि कवक आदि पर स्टडी करते हैं। शोधकर्ता कह रहे हैं कि यह केस बताता है कैसे फंगस के बहुत करीब आने पर इंसानों में उसका इंफेक्शन हो सकता है, जो कि इससे पहले सिर्फ पौधों में ही पाया जाता था। 

केस को ScienceDirect के Medical Mycology Case Reports नामक जर्नल में प्रकाशित किया गया है। जिसमें लिखा गया है कि 61 साल का ये शख्स जब अस्पताल पहुंचा तो उसमें गले में खराब आवाज, खांसी, थकान, और निगलने में परेशानी जैसे लक्षण थे जो कि पिछले तीन महीने से चल रहे थे। डॉक्टरों ने बताया है कि मरीज में HIV इंफेक्शन, गुर्दे की बीमारी, डायबिटीज या अन्य किसी लम्बी, पुरानी बीमारी का कोई इतिहास नहीं है। पेशे से वह एक प्लांट माइकोलॉजिस्ट है और मशरूम व अन्य फंगल पौधों पर रिसर्च का काम कर रहे हैं। 
Advertisement

हमारी सहयोगी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता के अपोले मल्टीस्पेशिअलिटी हॉस्पिटल के शोधकर्ता डॉक्टर सोमा दत्ता और डॉक्टर उज्जवायनी रे ने बताया कि कॉन्ड्रॉस्टीरियम परप्यूरियम नाम का फंगस पौधों में सिल्वर लीफ बीमारी का कारण होता है। यह खासकर गुलाब के पौधों में पाई जाती है। लेकिन यह पहला मामला है जब किसी इंसान में एक फंगल प्लांट के कारण इंफेक्शन हुआ है। पारंपरिक तरीकों से इसका पता भी नहीं लग पाया। सीक्वेंसिंग के माध्यम से इसका पता लग पाया। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि बार-बार खराब पदार्थ के संपर्क में आने से इस दुर्लभ इंफेक्शन का ट्रांसमिशन हुआ है। शख्स की गर्दन में एक फोड़ा मिला जिसे सर्जरी की मदद से निकाला गया। वहीं, एक्स रे करने पर शरीर में कुछ भी असाधारण नहीं पाया गया। उसके बाद मरीज को एंटी फंगल दवाईयां दी गईं। दो साल तक निगरानी में रखने के बाद अब मरीज को बिल्कुल स्वस्थ बताया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.