बच्‍चे को साइंटिस्‍ट बनाना चाहते हैं? ISRO के इस प्रोग्राम के लिए रजिस्‍ट्रेशन शुरू, जानें डिटेल्‍स

भारत में पढ़ रहे कक्षा 9 (1 जनवरी 2024 तक) के स्‍टूडेंट इसके लिए एलिजिबल हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 फरवरी 2024 17:30 IST
ख़ास बातें
  • इसरो का युवा विज्ञान कार्यक्रम
  • 20 फरवरी से रजिस्‍ट्रेशन होंगे शुरू
  • यह प्रोग्राम दो हफ्तों तक चलेगा

इसरो ने युवा स्‍टूडेंट्स को लुभाने के लिए इस प्रोग्राम की रूपरेखा तैयार की है।

Photo Credit: ISRO

इंडियन स्‍पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने उसके यंग साइंटिस्‍ट प्रोग्राम (Young Scientist Programme) से जुड़ी अहम जानकारी शेयर की है। इस प्रोग्राम के लिए स्‍कूली बच्‍चे 20 फरवरी से रजिस्‍ट्रेशन करा सकेंगे। इस प्रोग्राम का मकसद स्‍टूडेंट्स को साइंस, टेक्‍नॉलजी, इंजीनियर‍िंग और मैथ्‍स STEM से जुड़े क्षेत्रों में कर‍ियर बनाने के लिए प्रेरित करना है। आवेदन की आखिरी तारीख 20 मार्च रखी गई है। 
 

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट में इसरो की ओर से बताया गया कि "युवा विज्ञान कार्यक्रम- 2024 अब रजिस्‍ट्रेशन के लिए खुला है। रजिस्‍ट्रेशन 20 फरवरी 2024 से शुरू होगा। 
 

कौन कर सकता है रजिस्‍ट्रेशन 

इसरो के मुताबिक, भारत में पढ़ रहे कक्षा 9 (1 जनवरी 2024 तक) के स्‍टूडेंट इसके लिए एलिजिबल हैं। रजिस्‍ट्रेशन कराने के लिए इस लिंक- jigyasa.iirs.gov.in/yuvika पर क्लिक कर सकते हैं। 

यह प्रोग्राम दो हफ्तों तक चलेगा। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इसरो ने युवा स्‍टूडेंट्स को लुभाने के लिए इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है। प्रोग्राम के जरिए छात्रों के साइंस, टेक्‍नॉलजी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) बेस्‍ड रिसर्च में कर‍ियर बनाने के लिए प्रोत्‍साहित किया जाएगा। 
 

रजिस्‍ट्रेशन के लिए फॉलो करें ये स्‍टेप्‍स 

  • इसरो के अंतरिक्ष जिज्ञासा प्‍लेटफॉर्म jigyasa.iirs.gov.in/registration पर जाएं। 
  • रजिस्‍ट्रेशन के बाद आपके रजिस्‍टर्ड  ई-मेल पर एक वेरिफ‍िकेशन लिंक आएगा, उस पर क्लिक करके ई-मेल कन्‍फर्म करें। 
  • इसके बाद आपको एक स्‍पेसक्विज में हिस्‍सा लेना है। 
  • अपने पर्सनल प्रोफाइल को पूरा करें और एजुकेशनल डिटेल्‍स भरें। 
  • स्‍टूडेंट्स को अपने सर्टिफ‍िकेट्स फोटोकॉपी कराकर उन्‍हें प्र‍िंसिपल या हेड ऑफ स्‍कूल से अटेस्‍ड कराना होगा। 
  • अटेस्‍ट किए गए सर्टिफ‍िकेट्स को स्‍कैन करके वेबसाइट पर अपलोड करें। उसके बाद ऐप्‍लिकेशन सबमिट करें। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.