37 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा गर्म होकर हॉट टब बन गया फ्लोरिडा का समुद्र!

फ्लोरिडा के समुद्र के पानी का ये तापमान वहां रहने वाले कुछ लोगों को भले ही अच्छा लग सकता है, लेकिन समुद्री दुनिया के लिए यह ठीक नहीं है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जुलाई 2023 14:14 IST
ख़ास बातें
  • फ्लोरिडा में उथले समुद्र का पानी 37.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
  • मियामी के साउथवेस्ट में ये रीडिंग्स ली गईं।
  • भूमध्य सागर एक हीटवेव के कारण अब तक के सबसे ज्यादा टम्परेचर पर पहुंच गया

अमेरिका के दक्षिणपूर्वी राज्य फ्लोरिडा में समुद्र हॉट बाथटब बन गया

Photo Credit: Reuters

अमेरिका के दक्षिणपूर्वी राज्य फ्लोरिडा में समुद्र हॉट बाथटब बन गया! जी हां, दक्षिणी फ्लोरिडा में उथले समुद्र का पानी 37.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह नहाने के गर्म पानी के टब जितना तापमान है। यह काफी चौंकाने वाला था क्योंकि यह तापमान एकदम से बढ़ गया था। मानाती खाड़ी में 60 किलोमीटर के लगभग, मियामी के साउथवेस्ट में ये रीडिंग्स ली गईं। यहां 5 फीट की गहराई वाला पानी हॉट टब के जितने तापमान पर पाया गया। 

समुद्र के तापमान का अभी तक कोई वर्ल्ड रिकॉर्ड तो नहीं है, लेकिन इससे पहले कुवैत में इसी तरह की एक घटना सामने आई थी। NDTV के अनुसार, जेफ मास्टर्स नामक मीटिओरलॉजिस्ट, जो कि एक पूर्व सरकारी वैज्ञानिक भी रह चुके हैं, ने बताया कि 2020 में कुवैत की खाड़ी में 99.7F का तापमान दर्ज किया गया था। 

फ्लोरिडा के समुद्र के पानी का ये तापमान वहां रहने वाले कुछ लोगों को भले ही अच्छा लग सकता है, लेकिन समुद्री दुनिया के लिए यह ठीक नहीं है। वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरल रीफ ईकोसिस्टम को यह नुकसान पहुंचा सकता है। अगर इस सिस्टम को नुकसान पहुंचता है तो इस पर निर्भर करने वाली कई प्रजातियों के लिए यह खतरा बन सकता है। हाल ही में कोरल रीफ फाउंडेशन साउथ फ्लोरिडा में एक रीफ को फिर से बहाल करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह नष्ट हो गई। अब इसके कुछ दिनों बाद ही यहां का तापमान इतना बढ़ा हुआ पाया गया है। 

कोरल रीफ फाउंडेशन में काम करने वाली Phanor Montoya-Maya ने एक बयान में बताया है कि वे पिछले 10 साल से एक रीफ साइट में काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने Sombrero Reef को विजिट किया तो वे हैरान रह गए। यहां कोरल मर रही थी और उनके मरने की दर 100 प्रतिशत थी। 

रिपोर्ट के मुताबिक, समुद्री दुनिया में रहने वाली प्रजातियों का 25 प्रतिशत कोरल रीफ के आसपास पाया जाता है। अगर इस तरह के बढ़ते तापमान की घटनाएं सामने आती हैं तो यह कोरल ईकोसिस्टम के लिए बहुत घातक हो सकता है। AFP के अनुसार, इस दिन भूमध्य सागर एक हीटवेव के कारण अब तक के सबसे ज्यादा टम्परेचर पर पहुंच गया था। स्पेन के शोधकर्ताओं ने इसके बारे में जानकारी दी थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , heatwave, coral reef, Florida, temprature of sea, sea tempratures

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  2. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  3. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  4. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  5. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  2. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  3. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  4. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  5. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  6. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  7. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  9. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  10. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.