26 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड पर उड़ा Elon Musk का Starship, खींचीं पृथ्वी की अद्भुत तस्वीरें

स्टारशिप पर लगे हाई डेफिनिशन (HD) कैमरा से यह फुटेज ली गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 मार्च 2024 09:25 IST
ख़ास बातें
  • SpaceX के Starship ने अंतरिक्ष में अपनी पहली उड़ान भरी जो सफल रही।
  • इसे दुनिया का सबसे पावरफुल रॉकेट कहा जा रहा है।
  • वापस लौटते समय स्टारशिप हिंद महासागर में कहीं खो गया।

SpaceX के Starship ने अंतरिक्ष में अपनी पहली उड़ान भरी जो सफल रही।

Photo Credit: X/Elon Musk

Elon Musk की कंपनी SpaceX के नए स्पेसक्राफ्ट स्टारशिप (Starship) ने अंतरिक्ष की पहली उड़ान सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। लेकिन यहां पर जिस बात की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है, वह है स्टारशिप द्वारा खींची गई पृथ्वी की फोटो। स्टारशिप ने धरती को इस तरह से कैमरा में कैद किया है, जैसा अब से पहले नहीं किया गया। स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से ये फोटो शेयर की हैं। साथ ही SpaceX ने भी सोशल मीडिया हैंडल पर ये तस्वीरें पोस्ट की हैं।

SpaceX के Starship ने अंतरिक्ष में अपनी पहली उड़ान भरी जो सफल रही। स्पेसक्राफ्ट ने अंतरिक्ष में जाकर धरती की ऐसी तस्वीरें खींची हैं जो सभी का ध्यान खींच रही हैं। फोटो बहुत ही खूबसूरत हैं। इनमें पृथ्वी का कर्व भी दिखता है। फोटो एकदम क्लियर हैं जैसे सुपर HD क्वालिटी में ली गई हों। स्टारशिप ने गुरूवार को अपनी पहली सफल उड़ान पूरी की जो कि इसका तीसरा प्रयास था। इसे दुनिया का सबसे पावरफुल रॉकेट कहा जा रहा है। हालांकि वापस लौटते समय स्टारशिप हिंद महासागर में कहीं खो गया। लेकिन ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। देखें- 

कहा गया है कि स्टारशिप पर लगे हाई डेफिनिशन (HD) कैमरा से यह फुटेज ली गई है। इसमें अर्थ कर्व भी नजर आ रहा है। कहा गया है कि फोटो लेते समय स्टारशिप की स्पीड 26 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा पहुंच चुकी थी। नासा के एडमिन बिल नेल्सन ने भी स्पेसएक्स को इस सफलता पर बधाई दी। स्टारशिप 397 फीट लम्बा है जो कि स्टैच्यू ऑफर लिबर्टी से भी 90 फीट ज्यादा है। इसका पहला टेस्ट अप्रैल 2023 में किया गया था लेकिन उस वक्त स्टारशिप अपने स्टेज अलग करने में नाकामयाब रहा था और यह मैक्सिको की खाड़ी में नष्ट कर दिया गया। 

पिछले साल नवंबर में इसका दूसरा टेस्ट हुआ लेकिन थोड़े सुधार दिखाने के बाद आखिर में यह सागर के ऊपर ब्लास्ट हो गया। स्टारशिप का एक रॉकेट बनाने में स्पेसएक्स 9 करोड़ डॉलर खर्च करती है। एलन मस्क का कहना है कि स्टारशिप मल्टीप्लेनेटरी यात्राओं का गवाह बनेगा। नासा 2026 में चांद मिशन की तैयारी कर रही है। जबकि चीन 2030 में ऐसा ही एक मिशन प्लान कर रहा है। ऐसे में स्पेसएक्स अपने स्पेसक्राफ्ट का प्रदर्शन कर रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Elon Musk, Starship, SpaceX

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki Wagon R Flex Fuel: मारुति लाई देश की पहली ऐसी कार जो इथेनॉल पर भी दौड़ेगी!
  2. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  3. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  4. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  6. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  7. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  8. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  9. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  10. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.