गाय के दूध के बिना अब बनेगाी Mozzarella Cheese!

न्यू कल्चर के सह-संस्थापक मैट गिब्सन का कहना है कि हम कैसीन प्रोटीन की एक पूरी रेंज बना रहे हैं और हमने कैसीन मिसेल्स को दोबारा से बनाने और हर तरह के पशुमुक्त कैसीन का उत्पादन करने में महारत हासिल कर ली है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 जून 2021 11:58 IST
ख़ास बातें
  • न्यू कल्चर के वैज्ञानिकों की टीम बना रही नए तरीके से Cheese
  • पशुमुक्त चीज़ बनाने की दिशा में स्टार्टअप की बड़ी सफलता
  • सूक्ष्म जीवों की मदद से बनाया जा रहा कृत्रिम कैसीन प्रोटीन

फर्मंटेशन की प्रक्रिया से बनता है कैसीन प्रोटीन।

सैन फ्रांसिस्को स्थित स्टार्टअप 'न्यू कल्चर' के वैज्ञानिकों की एक टीम Cheese बनाने की कला को आधुनिक रूप देने के लिए तैयार है। इन वैज्ञानिकों ने इसे पशुमुक्त Mozzarella का नाम दिया है जिसे 2023 के अंत तक लॉन्च कर दिया जाएगा। गाय के बिना असली गाय के जैसा Cheese बनाने की प्रक्रिया किण्वन (Fermentation) के द्वारा होगी जिससे कैसीन नामक पदार्थ बनाया जाएगा। फिर इसी असली डेयरी वाला Cheese (पनीर) बनाया जा सकेगा। कंपनी का कहना है कि चीज़ बनाने की कहानी लगभग 2000 साल पुरानी है। मगर इसने इस ग्रह के जानवरों और यहां तक कि मनुष्यों को भी न भर पाने वाला नुकसान पहुंचाया है। 

फर्मंटेशन की मदद से यह कारनामा किया जाएगा। कंपनी ने बताया कि कैसीन प्रोटीन सबसे मुख्य संघटक होता है और गाय के दूध में यह मुख्य डेयरी प्रोटीन होता है। इसी वजह से दूध के प्रोटीन में 80 प्रतिशत योगदान कैसीन का ही होता है। 
Advertisement
New Culture कि वेबसाइट पर कंपनी ने बताया है, "यह mozzarella अब तक के सभी mozzarella से अलग होगा मगर पहचान में लगभग समान ही होगा। इसका स्वाद, बनावट, पिघलन और खिंचाव भी समान रहेगा। मगर इस सबसे अलग यह पशुमुक्त, लैक्टोज़मुक्त और ग्रहानुकूल होगा। चीज़ बनाने की प्रक्रिया में कैसीन प्रोटीन ही मुख्य कारक होता है क्योंकि इसके लिए गाय के दूध की दही बनाई जाती है और अधिकतर चीज़ उसी से बनता है। कैसीन प्रोटीन डेयरी चीज़ को लज़ीज स्वरूप प्रदान करता है जैसा कि mozzarella का प्रसिद्ध मेल्ट और स्ट्रैच होता है।"

न्यू कल्चर के सह-संस्थापक मैट गिब्सन का कहना है कि चूंकि सटीक फर्मेंटेशन के द्वारा कैसीन प्रोटीन बनाना बहुत मुश्किल है, तो उनकी टीम और कंपनी ने पिछले 18 महीनों में कुछ बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। Food Navigator को दिए बयान में उन्होंने कहा, "हम कैसीन प्रोटीन की एक पूरी रेंज बना रहे हैं और हमने कैसीन मिसेल्स को दोबारा से बनाने और हर तरह के पशुमुक्त कैसीन का उत्पादन करने में महारत हासिल कर ली है। "
Advertisement

कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर ये भी कहा है कि फर्मेंटेशन प्रक्रिया के दौरान उसने एक खाद्य उत्पाद को दूसरे में बदलने के लिए सूक्ष्मजीवों की क्षमताओं का उपयोग किया। "उदाहरण के लिए दूध को पनीर में बदलते समय, भूखे सूक्ष्मजीव दूध में प्राकृतिक प्रोटीन और शर्करा को पचाते हैं, जिससे पनीर बनता है। हम अपने सूक्ष्मजीवों को फर्मेंटेशन टैंक में रखते हैं, उन्हें चीनी खिलाते हैं, फिर बदले में उनके द्वारा बनाए गए कैसीन को इकट्ठा कर लेते हैं।"

हमारी टीम पशुमुक्त कैसीन प्रोटीन को कुछ अन्य सामग्री जैसे पानी, वसा, नाम मात्र चीनी, विटामिन और खनिजों के साथ मिलाकर बहुत उम्दा चीज़ बनाती है। हमारी कंपनी पौधों से प्राप्त वसा जैसे कि नारियल तेल. सूरजमुखी का तेल और कैनोला के तेल का प्रयोग करती है। इतना ही नहीं, हम केवल पौधों से प्राप्त शर्करा जैसे कि मकई से ग्लूकोज तथा बीजों और अनाज से माल्टोज का प्रयोग करते हैं। हम इसमें पोष्टिक खनिज और विटामिन जैसे कि कैल्शियम, फॉस्फेट, विटामिन ए और विटामिन बी भी मिलाते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Animal free Cheese, casein protein, New Culture Startup

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  6. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  7. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.