चीन ने बनाई 600 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रैक पर 'उड़ने' वाली ट्रेन!

चीन ने मंगलवार को 600 किमी प्रति घंटे की शीर्ष गति में सक्षम मैग्लेव ट्रेन से पर्दा उठाया। राज्य की मीडिया ने इसके बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 जुलाई 2021 14:58 IST
ख़ास बातें
  • चीन इस तकनीक पर दो दशकों से कर रहा है काम।
  • मेग्लेव ट्रेन की बॉडी ट्रैक को छुए बिना हवा में दौड़ती है।
  • जापान और जर्मनी जैसे देश भी मेग्लेव ट्रैक बनाने पर कर रहे हैं विचार।

मेग्लवे ट्रेन विश्व स्तर पर मौजूद सबसे तेज़ जमीनी वाहन है।

चीन ने मंगलवार को 600 किमी प्रति घंटे की शीर्ष गति में सक्षम मैग्लेव ट्रेन से पर्दा उठाया। राज्य की मीडिया ने इसके बारे में जानकारी दी। इस ट्रेन की अधिकतम गति ट्रेन को चीन द्वारा स्व-विकसित और तटीय शहर क़िंगदाओ में निर्मित, विश्व स्तर पर मौजूद सबसे तेज़ जमीनी वाहन बना देगी। विद्युत-चुंबकीय बल (इलेक्ट्रोमेग्नेटिक फोर्स) का उपयोग करते हुए मैग्लेव ट्रेन इसकी बॉडी और रेल के बीच बिना किसी संपर्क के ट्रैक के ऊपर जैसे उड़ते हुए चलती है। 

चीन लगभग दो दशकों से बहुत सीमित पैमाने पर टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रहा है। शंघाई में एक छोटी मैग्लेव लाइन है जो इसके एक हवाई अड्डे से शहर तक चलती है।  चूंकि चीन में अभी तक कोई अंतर-शहर या अंतर-प्रांत मैग्लेव लाइनें नहीं हैं जो उच्च गति का अच्छा उपयोग कर सकें, शंघाई और चेंगदू सहित कुछ शहरों ने इस पर रिसर्च करना शुरू कर दिया है।

600 किमी प्रति घंटे की स्पीड पर बीजिंग से शंघाई तक ट्रेन से यात्रा करने में केवल 2.5 घंटे लगेंगे। यह 1,000 किमी (620 मील) से अधिक की यात्रा होगी। तुलनात्मक रूप से यात्रा में हवाई जहाज से 3 घंटे और हाई-स्पीड रेल द्वारा 5.5 घंटे लगेंगे।
जापान से लेकर जर्मनी तक के देश भी मैग्लेव नेटवर्क बनाने की सोच रहे हैं, हालांकि उच्च लागत और मौजूदा ट्रैक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ असंगति इसमें तेजी से विकास के लिए बाधा बनी हुई है।
Advertisement

इसमें कोई दो राय नहीं है कि चीन अपनी तकनीकी को बहुत तेजी से विकसित कर रहा है। मगर ये ट्रेन बदलते जलवायु समीकरण के प्रभाव से अकस्मात मौसमी मार और प्राकृतिक आपदाओं के समय में सुरक्षा की कसौटी पर कितनी खरी उतरती है यह आने वाले समय में ही पता लगाया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: china maglev train, China Mag Lev Train

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.