अपना स्‍पेस स्‍टेशन बनाकर ‘फूले नहीं समा’ रहा चीन, यूं किया सेलिब्रेट

चीनी स्‍पेस स्‍टेशन तियांगोंग के जरिए चीन अब अमेरिका, रूस और यूरोप की तरह ही अंतरिक्ष में अपना दबदबा दिखा पाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 जनवरी 2023 13:29 IST
ख़ास बातें
  • चीन ने सोने और चांदी के नए सिक्‍के जारी किए हैं
  • तियांगोंग स्‍पेस स्टेशन के जश्‍न का प्रतीक हैं यह सिक्‍के
  • अपना स्‍पेस स्‍टेशन बनाकर चीन ने अमेरिका-रूस को भी पीछे छोड़ा

चीन ने जो सिक्‍के रिलीज किए हैं, उनमें 3 ग्राम का सोने का सिक्का तियांगोंग को दर्शाता है।

Photo Credit: collectspace

चीन ने वो कर दिखाया है, जो दुनिया का कोई भी देश नहीं कर पाया। अमेरिका और रूस भी नहीं। चीन ने अकेले के दम पर अपना अंतरिक्ष स्‍टेशन तैयार किया है। इसका नाम तियांगोंग स्‍पेस स्टेशन (Tiangong space station) है। आप सोच रहे होंगे कि हम अब आपको यह जानकारी क्‍यों दे रहे हैं, स्‍पेस स्‍टेशन का निर्माण तो पिछले साल के आखिर में ही पूरा हो गया था। दरअसल, अपनी इस उपलब्‍धि को सेलिब्रेट करने के लिए चीन ने सोने और चांदी के नए सिक्‍के जारी किए हैं। 

रिपोर्टों के अनुसार, पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने तियांगोंग स्‍पेस स्टेशन के पूरा होने के उपलक्ष्य में सोने और चांदी के सिक्के रिलीज किए हैं। चीन का अंतरिक्ष स्‍टेशन अब काम करने लगा है। चीन अब इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) पर निर्भर नहीं है। चीन को साल 2011 से इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन से बाहर रखा गया है। चीनी स्‍पेस स्‍टेशन तियांगोंग के जरिए चीन अब अमेरिका, रूस और यूरोप की तरह ही अंतरिक्ष में अपना दबदबा दिखा पाएगा। 

चीन ने कई साल पहले तियांगोंग स्‍पेस स्टेशन के निर्माण की योजना बनाई थी। पिछले साल चीन ने कोर मॉड्यूल को लॉन्‍च करके उसके साथ दो लैब भी जोड़ी थीं। इसके बाद तियांगोंग स्‍पेस स्टेशन का निर्माण पूरा हो गया था। बहरहाल, चीन ने जो सिक्‍के रिलीज किए हैं, उनमें 3 ग्राम का सोने का सिक्का तियांगोंग को दर्शाता है। 

चीनी बैंक जो चांदी का जो सिक्‍का रिलीज किया है, उसमें चीनी स्‍पेस स्टेशन के बाहर काम कर रहे दो टाइकोनाट्स को दर्शाया गया है। सोने के सिक्के के उलट चांदी का सिक्‍का थोड़ा कलरफुल है। खास यह है कि चीनी बैंक ने जो सिक्‍के रिलीज किए हैं, वह लिमिटेड हैं। सोने के ऐसे 20 हजार कॉइन और चांदी के 50 हजार कॉइन ही सर्कुलेट किए जाएंगे। 
Advertisement

इन सिक्‍कों का फ्रंट डिजाइन समान है, जिसमें पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के प्रतीक के साथ सिक्‍कों को जारी करने का वर्ष 2022 दर्शाया गया है। चीन ने सिक्‍कों के लिए उस साल को चुना है, जिस साल उसके स्‍पेस स्‍टेशन का निर्माण पूरा हुआ। ये सिक्के शेन्ज़ेन गुओबाओ मिंट कंपनी लिमिटेड ने बनाए और इन्‍हें डिस्‍ट्रीब्‍यूट करने का काम चीन गोल्‍ड कॉइन कॉर्पोरेशन कर रही है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.