चीन ने किया 2022 का आखिरी स्‍पेस लॉन्‍च, ‘मुसीबत’ में पड़ा फ‍िलीपींस, जानें पूरा मामला

जिस लॉन्‍ग मार्च 3बी रॉकेट (Long March 3B) से चीन ने अपने सैटेलाइट को लॉन्‍च किया, उसका मलबा फ‍िलीपींस के इलाके में गिर सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2022 13:45 IST
ख़ास बातें
  • चीन ने गुरुवार को एक सैटेलाइट लॉन्‍च किया
  • इसे चीन के लॉन्‍ग मार्च 3बी रॉकेट ने अंतरिक्ष में पहुंचाया
  • रॉकेट का मलबा फ‍िलीपींंस के क्षेत्र में गिर सकता है

अच्‍छी बात यह है कि रॉकेट मलबे के जमीनी इलाके या शहरी क्षेत्र में गिरने की संभावना नहीं है।

चीन ने साल 2022 का अपना आखिरी स्‍पेस लॉन्‍च कल यानी गुरुवार को कर दिया। लेकिन इस लॉन्‍च ने फ‍िलीपींस को ‘मुसीबत' में डाल दिया है। जिस लॉन्‍ग मार्च 3बी रॉकेट (Long March 3B) से चीन ने अपने सैटेलाइट को लॉन्‍च किया, उसका मलबा फ‍िलीपींस के इलाके में गिर सकता है। फिलीपीन स्पेस एजेंसी ने रॉकेट के मलबे के गिरने की चेतावनी जारी की है। गुरुवार को लॉन्‍ग मार्च 3बी रॉकेट ने जिचांग सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से उड़ान भरी थी। यह रॉकेट अपने साथ शियान-10 02 (Shiyan-10 02) सैटेलाइट लेकर गया था, जिसका इस्‍तेमाल अंतरिक्ष के पर्यावरण की मॉनिटरिंग के लिए किया जाएगा। 

चीन के स्‍पेस लॉन्‍च के बाद फिलीपीन स्पेस एजेंसी (PhilSA) ने कहा कि लॉन्ग मार्च 3बी रॉकेट के मलबे के असंतुलित होकर गिरने की संभावना है। एजेंसी ने उन अनुमानित जगहों के बारे में भी बताया है जहां रॉकेट का मलबा गिर सकता है।  

अच्‍छी बात यह है कि रॉकेट मलबे के जमीनी इलाके या शहरी क्षेत्र में गिरने की संभावना नहीं है। हालांकि इसकी वजह से जहाजों, विमानों, मछली पकड़ने वाली नावों आदि को खतरा हो सकता है। हालांकि मलबा कहां गिरेगा, इसकी सटीक जानकारी अभी नहीं है। एजेंसी ने कहा है कि यह काफी हद तक मौसम और पृथ्‍वी के रोटेशन पर निर्भर करेगा। फ‍िलीपीन की स्‍पेस एजेंसी ने कहा है कि रॉकेट का मलबा दिखाई देता है, तो फौरन लोकल अधिकारियों को जानकारी दी जाए। 

एजेंसी ने आम लोगों से कहा है कि रॉकेट मलबे के नजदीक ना जाएं, उसमें जहरीले अवशेष हो सकते हैं। गौरतलब है कि कल हुआ लॉन्‍च एक सप्‍ताह में चीन का दूसरा स्‍पेस लॉन्‍च था। यह पहली बार नहीं है, जब चीनी रॉकेट के मलबे ने फ‍िलीपींस और अन्‍य पड़ोसी देशों को ‘परेशान' किया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) यह कहती रही है कि चीन अपने स्‍पेस रॉकेटों को नियंत्रित तरीके से पृथ्‍वी पर नहीं गिराता।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.