24 हजार km की स्‍पीड से पृथ्‍वी के करीब आ रहा एस्‍टरॉयड, क्र‍िसमस से पहले देगा ‘दस्‍तक’

2024 XN1 नाम का एस्‍टरॉयड करीब 24 हजार किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2024 17:50 IST
ख़ास बातें
  • Asteroid 2024 XN1 आ रहा पृथ्‍वी के करीब
  • 24 दिसंबर को हमारे ग्रह के पास से गुजरेगा
  • वैज्ञानिकों ने कहा, पृथ्‍वी से टकराने का नहीं है चांस

एस्‍टरॉयड हमारी पृथ्‍वी के लिए खतरा बन सकते हैं, अगर वो हमसे टकरा जाएं।

Asteroid Alert : हमारी पृथ्‍वी का सामना लगभग हर रोज किसी एस्‍टरॉयड से होता है। ऐसी ही एक ‘चट्टानी' आफत क्र‍िसमस से ठीक पहले 24 दिसंबर को ‘दहलाने' आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2024 XN1 नाम का एस्‍टरॉयड करीब 24 हजार किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और जब यह हमारे ग्रह के करीब आएगा, तब दोनों के बीच दूरी 44 लाख 80 हजार किलोमीटर रह जाएगी। इसका साइज करीब 120 फीट है। 

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी से टकराने का चांस नहीं है। हालांकि साइंटिस्‍ट उसे आखिरी समय तक मॉनिटर करते रहेंगे, यह जानने के लिए कि कहीं यह अपने रास्‍ते से तो नहीं भटक रहा। ऐसा होने पर यह हमारे वायुमंडल में प्रवेश कर सकता है। 
Advertisement

एस्‍टरॉयड हमारी पृथ्‍वी के लिए खतरा बन सकते हैं, अगर वो हमसे टकरा जाएं। कई रिसर्च में यह कहा गया है कि करोड़ों साल पहले पृथ्‍वी से डायनासोरों का खात्‍मा एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के बाद मचे विनाश से हुआ था। Asteroid 2024 XN1 को लेकर एक फैक्‍ट यह भी है कि धरती से करीब आ रहे 5 एस्‍टरॉयड्स में यह सबसे बड़ा है। 

एस्‍टरॉयड को लघु ग्रह भी कहा जाता है। ये भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। नासा के अनुसार, लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौरमंडल का निर्माण शुरू हुआ। उस दौरान जो चट्टानें बची रह गईं, वही एस्‍टरॉयड हैं। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख से ज्‍यादा एस्‍टरॉयड को ढूंढ चुके हैं।  
Advertisement
 
ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड एक मेन एस्‍टरॉयड बेल्‍ट में पाए जाते हैं। यह मंगल और बृहस्‍पति ग्रह के बीच है। इनका साइज 10 मीटर से 530 किलोमीटर तक हो सकता है। ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड का आकार अनियमित होता है। कुछ लगभग गोलाकार होते हैं, तो कई अंडाकार दिखाई देते हैं। कुछ एस्‍टरॉयड तो ऐसे भी हैं, जिनका अपना चंद्रमा है। कई के दो चंद्रमा भी हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  2. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  3. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  4. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  5. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  6. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  7. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  8. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  9. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  10. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.