पृथ्‍वी के अंदर मिले एलियंस की दुनिया के सुराग! 4.5 अरब साल पुरानी है बात, जानें

लंबे समय से वैज्ञानिकों का मानना है कि करीब 4.5 अरब साल पहले थिया नाम का ग्रह (Theia) पृथ्‍वी से टकराया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 नवंबर 2023 13:18 IST
ख़ास बातें
  • कंप्‍यूटर सिम्‍युलेशन से वैज्ञानिकों को मिली कामयाबी
  • थिया ग्रह के टुकड़े पृथ्‍वी के अंदर होने का मिला सबूत
  • भविष्‍य के शोधों में काम आ सकती है यह रिसर्च

एक सुपरकंप्यूटर सिमुलेशन से सबूत मिला है कि थिया ग्रह के टुकड़े अभी भी हमारे ग्रह के मेंटल और कोर के बीच की बाउंड्री में जीवित हो सकते हैं।

क्‍या एलियंस का सुराग पृथ्‍वी के अंदर छुपा है? वैज्ञानिकों का मानना है कि हमारे ग्रह के भीतर किसी अन्‍य ग्रह के टुकड़े छुपे हो सकते हैं,‍ जिनका साइज एक महाद्वीप (Continent) जितना होगा। लंबे समय से वैज्ञानिकों का मानना है कि करीब 4.5 अरब साल पहले थिया नाम का ग्रह (Theia) पृथ्‍वी से टकराया था। उस वजह से चंद्रमा का निर्माण हुआ। हालांकि यह थ्‍योरी साबित नहीं हुई है, क्‍योंकि माना जाता है कि टक्‍कर के बाद थिया का अस्तित्‍व खत्‍म हो गया। 

अब नेचर मैगजीन में पब्लिश स्‍टडी में नई जानकारी दी गई है। एक सुपरकंप्यूटर सिमुलेशन से सबूत मिला है कि थिया ग्रह के टुकड़े अभी भी हमारे ग्रह के मेंटल और कोर के बीच की बाउंड्री में जीवित हो सकते हैं। यह हमारे ग्रह की आंतरिक कार्यप्रणाली के बारे में नई जानकारी दे सकता है। वैज्ञानिकों को लगता है कि एक दिन वह थिया ग्रह के उन टुकड़ों तक पहुंच जाएंगे, जो पृथ्‍वी के अंदर छुपे हैं। इससे यह भी पता चल पाएगा कि चंद्रमा कैसे बना। 

वैज्ञानिक मानते आए हैं कि थिया नाम का एक ग्रह अपनी शुरुआत में ही पृथ्‍वी से टकरा गया था। टक्‍कर की वजह से ब्रह्मांड में चट्टानें बिखर गईं। कई चट्टानें पृथ्‍वी की कक्षा में एकसाथ घूमने लगीं और उन्‍होंने चंद्रमा का निर्माण किया। हालांकि यह थ्‍योरी आजतक साबित नहीं हुई है। 

अब नई स्‍टडी ने यह उम्‍मीद जगाई है कि थिया के टुकड़े हमारी पृथ्‍वी के केंद्र में बचे हैं। वैज्ञानिकों को लगता है कि इस वजह से ही पृथ्‍वी के केंद्र में कुछ रहस्‍यमयी गड़बड़ी है। वहां तापमान अचानक बढ़ जाता है। वैज्ञानिकों को लगता है कि पृथ्‍वी के कोर के चारों ओर कुछ लिपटा हो सकता है, जो इसे अंदर से गर्म रखता है। 
Advertisement

ध्‍यान देने वाली बात है कि यह अनुमान कंप्‍यूटर सिम्‍युलेशन पर बेस्‍ड है। सुपर कंप्‍यूटर का अनुमान है कि पृथ्‍वी के द्रव्‍यमान के 2 फीसदी थिया के टुकड़े हमारे ग्रह के अंदर हो सकते हैं। यह स्‍टडी भविष्‍य के शोधों के लिए मददगार साबित हो सकती है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  7. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.