A Day On Mars Video : सुबह से शाम कैसा होता है मंगल ग्रह पर नजारा, 18 सेकंड के वीडियो में देखें

A Day On Mars Video : क्‍यूरियोसिटी रोवर ने हैजकैम का इस्‍तेमाल करते हुए अपनी ही छाया को कैप्‍चर किया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 जनवरी 2024 12:37 IST
ख़ास बातें
  • नासा के क्‍यूरियोस‍िटी रोवर ने कैप्‍चर किए वीडियो
  • सुबह से शाम तक के नजारे को किया रिकॉर्ड
  • 18 सेकंड का टाइमलैप्‍स वीडियो सामने आया

व‍ीडियो में देखा जा सकता है कि मंगल ग्रह पर किस तरह से दिन होता है और फ‍िर शाम होते ही आसमान में तारे टिमट‍िमाने लगते हैं।

Photo Credit: Nasa JPL

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) का क्यूरियोसिटी रोवर (Curiosity rover) कई वर्षों से मंगल ग्रह पर साइं‍स मिशनों को पूरा कर रहा है। हाल ही में इस रोवर ने सुबह से शाम तक मंगल ग्रह के 12 घंटों के फुटेज को कैप्‍चर किया और 18 सेकंड के टाइमलैप्‍स वीडियो के रूप में नासा ने वीडियो को शेयर किया है। रोवर ने हैजकैम का इस्‍तेमाल करते हुए अपनी ही छाया को कैप्‍चर किया। व‍ीडियो में देखा जा सकता है कि मंगल ग्रह पर किस तरह से दिन होता है और फ‍िर शाम होते ही आसमान में तारे टिमट‍िमाने लगते हैं। 

नासा के अनुसार, वीडियो 8 नवंबर का है। क्यूरियोसिटी रोवर के लिए वह मंगल ग्रह पर 4,002वां मंगल दिवस था। याद रहे कि मंगल ग्रह पर एक दिन पृथ्‍वी के 24 घंटों से थोड़ा ज्‍यादा होता है।  



यूट्यूब पर शेयर की गई वीडियो क्लिप का कैप्‍शन कहता है कि क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह के 12 घंटों को कैप्‍चर करने के लिए अपने फ्रंट और बैक में लगे ब्‍लैक एंड वाइट हेजकैम का इस्‍तेमाल किया। फ्रंट हेजकैम से ली गई फुटेज में ग्रह की सतह पर रोवर की छाया दिखाई दे रही है। क्‍यूरियोसिटी रोवर के नए वीडियो से पता चलता है कि वह मंगल ग्रह पर कितना एक्टिव है। 

क्यूरियोसिटी रोवर ने साल 2012 में मंगल ग्रह पर लैंड किया था और अबतक कई जानकारियां जुटाई हैं। रोवर द्वारा देखे गए मिट्टी की दरार वाले पैटर्न का विश्‍लेषण करने के बाद पिछले साल वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुंचे थे कि मंगल ग्रह पर भी कभी पानी था, जो वाषित (evaporated) हो गया। वैज्ञानिकों का यह भी मानना है कि किसी समय में मंगल ग्रह संभवत: शुष्क और आर्द्र मौसम चक्र वाला ग्रह रहा होगा यानी वह रहने लायक था। NASA तो मंगल ग्रह के लिए यहां तक अनुमान लगा चुकी हैे कि मंगल पर कभी सागर भी रहा होगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
  2. HMD Vibe 2 5G का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, 6GB RAM के साथ इन फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  3. Oppo Reno 16 Pro आया गीकबेंच पर नजर, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
  2. Samsung के फ्लिप फोन की गिरी कीमत, मिल रहा 60 हजार से भी ज्यादा सस्ता
  3. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
  4. 4 हजार रुपये का Adobe Express Premium बिलकुल फ्री, Airtel ग्राहकों की बल्ले-बल्ले
  5. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया....
  6. Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  7. इस बार के IPL ने बनाया रिकॉर्ड, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिले 1.2 अरब व्युअर्स
  8. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  9. WhatsApp हैक हो गया? दिल्ली पुलिस ने बताई ##21# कोड वाली जरूरी ट्रिक
  10. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.