अंतरिक्ष से आज आफत बनकर आ रहीं 77 फीट बड़ी 3 चट्टानें!

आज 2012 KP24 एस्टरॉयड पृथ्वी के करीब आने वाला है। यह 58 फीट का चट्टानी टुकड़ा है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 मई 2023 09:57 IST
ख़ास बातें
  • एस्टरॉयड पिछले कई महीनों से लगातार धरती के करीब से होकर गुजर रहे हैं।
  • आज 2012 KP24 एस्टरॉयड पृथ्वी के करीब आने वाला है।
  • कल 1 जून को भी 2 एस्टरॉयड पृथ्वी के पास से गुजरने वाले हैं।

आज 2012 KP24 एस्टरॉयड पृथ्वी के करीब आने वाला है। यह 58 फीट का चट्टानी टुकड़ा है

एस्टरॉयड पिछले कई महीनों से लगातार धरती के करीब से होकर गुजर रहे हैं। एस्टरॉयड खनिज और पत्थर से बनी चट्टानें होती हैं। ये आकार में 50 फीट से 500 फीट तक जितने बड़े भी हो सकते हैं। एस्टरॉयड लगातार सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं, लेकिन इन्हें ग्रह की श्रेणी में नहीं रखा गया है। ये खगोलीय पिंड इन दिनों सबसे ज्यादा ट्रैक किए जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में एस्टरॉयड या क्षुद्र ग्रह पृथ्वी के काफी नजदीक से होकर गुजर चुके हैं। जब भी कोई एस्टरॉयड पृथ्वी की दिशा में आगे बढ़ता है तो नासा उसे ट्रैक करती है। आज भी नासा ने कई एस्टरॉयड के धरती के करीब से गुजरने का अलर्ट जारी किया है। 

अंतरिक्ष में खोज करने वाली अमेरिकी एजेंसी NASA ने एस्टरॉयड ट्रैकिंग के लिए जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी बनाई है। यह एस्टरॉयड पर नजर रखती है। आज एक एस्टरॉयड के धरती की ओर आने का अलर्ट जारी किया है। जबकि कल भी 2 एस्टरॉयड पृथ्वी के पास से गुजरने वाले हैं। आइए जानते हैं आने वाली इन चट्टानों से पृथ्वी को कितना खतरा है। JPL के अनुसार, आज 2012 KP24 एस्टरॉयड पृथ्वी के करीब आने वाला है। यह 58 फीट का चट्टानी टुकड़ा है जो किसी बड़े मकान जितना है। नासा ने कहा है कि 2012 KP24 एस्टरॉयड जब धरती के सबसे करीबी बिंदु पर होगा तो इसकी दूरी यहां से सिर्फ 3,940,000 किलोमीटर ही रह जाएगी, जो कि बहुत ही कम दूरी है। 

इस चट्टानी टुकड़े के लिए अंतरिक्ष वैज्ञानिक आज अलर्ट पर हैं। इसके अलावा 2 और एस्टरॉयड कल धरती की ओर बढ़ रहे होंगे और इसके पास से गुजरेंगे। इनमें से एक का नाम 2023 KE5 एस्टरॉयड है। यह 77 फीट का खगोलीय पिंड है जो एक बड़े हवाई जहाज जितना है। यह धरती से 2,260,000 किलोमीटर यानि कि लगभग 22 लाख किलोमीटर की दूरी से होकर गुजरने वाला है। 

खतरा यहीं पर समाप्त नहीं होने वाला है। कल यानि 1 जून को 2023 JM1 नामक एस्टरॉयड भी धरती की ओर आने वाला है। इसका साइज 72 फीट का है। ये दोनों ही एस्टरॉयड एयरप्लेन जितने बड़े हैं। 2023 JM1 नाम के एस्टरॉयड की पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचने पर दूरी 3,870,000 किलोमीटर बताई गई है। अगर इनमें से कोई भी एस्टरॉयड धरती से टकरा जाता है तो धरती पर बड़ी तबाही आ सकती है। हालांकि नासा ने ऐसे किसी खतरे की चेतावनी अभी तक जारी नहीं की है। फिर भी, अंतरिक्ष वैज्ञानिक एस्टरॉयड को लेकर शांत नहीं बैठ सकते हैं, क्योंकि ये कभी भी अपनी दिशा बदल सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 2023 JM1 asteroid, asteroid alert, nasa, asteroid alert JPL

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  4. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  6. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  7. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.