अंतरिक्ष से 2 बड़े एस्टरॉयड आज आ रहे हैं धरती की ओर! 120 फीट है साइज

नासा के अनुसार 150 मीटर से बड़े एस्टरॉयड अगर ज्यादा करीब आ जाते हैं तो ये धरती के लिए खतरनाक हो सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 अगस्त 2023 13:33 IST
ख़ास बातें
  • एस्टरॉयड को क्षुद्र ग्रह भी कहते हैं
  • 150 मीटर से बड़े एस्टरॉयड हो सकते हैं खतरा
  • पृथ्वी के आसपास 16 हजार एस्टरॉयड मौजूद हैं

एस्टरॉयड के अलावा कई बार उल्का पिंड भी धरती पर आ गिरते हैं।

अंतरिक्ष में घूमते एस्टरॉयड, जिन्हें क्षुद्र ग्रह भी कहते हैं, एक के बाद एक पृथ्वी की ओर आ रहे हैं। कई एस्टरॉयड बेहद नजदीक से गुजर रहे हैं और धरती तथा इनके बीच का फासला बस कुछ लाख किलोमीटर का रह जाता है। ब्रह्मांड के अनंत आकार की तुलना में देखें तो यह दूरी न के बराबर है। ऐेसे में इन बड़ी चट्टानों का धरती की ओर आना खतरे से खाली नहीं माना जाता है, जैसा कि अंतरिक्ष वैज्ञानिक कहते हैं। 

नासा के अनुसार 150 मीटर से बड़े एस्टरॉयड अगर ज्यादा करीब आ जाते हैं तो ये धरती के लिए खतरनाक हो सकते हैं। इसलिए अंतरिक्ष एजेंसी लगातार इन पर नजर बनाए रखती है। नासा ने आज भी एस्टरॉयड अलर्ट (asteroid alert) जारी किया है। आज यानि 2 अगस्त 2023 को 2 एस्टरॉयड धरती की ओर बढ़ रहे हैं। इनके आकार के बारे में जान लेते हैं कि ये कितने खतरनाक हो सकते हैं। आइए विस्तार से आपको इनके बारे में बताते हैं। 

नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी ने आज 2 चट्टानों के धरती के करीब आने का अलर्ट जारी किया है। पहला एस्टरॉयड 2023 OY4 है, जो कि एक 96 फीट की चट्टान है। इसका साइज एक जहाज के बराबर का है। यह धरती से महज 1,220,000 किलोमीटर की दूरी से गुजरने वाला है। यह लगभग 100 फीट बड़ा है लेकिन नासा ने इसके ट्रैक के बारे में ऐसी सूचना नहीं दी है कि ये धरती से टकरा सकता है। 

एस्टरॉयड का खतरा इससे आगे भी है। नासा की ओर से एस्टरॉयड 2023 OF1 (Asteroid 2023 OF1) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह 120 फीट का एस्टरॉयड है। इसकी तुलना एक बड़े हवाई जहाज से की गई है। नासा के अनुसार 150 मीटर या 500 फीट से बड़े साइज के एस्टरॉयड से धरती को खतरा हो सकता है। पृथ्वी के आसपास 16 हजार एस्टरॉयड मौजूद हैं जो कि कभी भी खतरा बन सकते हैं। बहरहाल इन दोनों एस्टरॉयड के बारे में नासा ने टकराने जैसी सूचना जारी नहीं की है। एस्टरॉयड के अलावा उल्का पिंड भी कई बार धरती की ओर चले आते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asteroid 2023 OF1

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.