16GB रैम, इंटेल i5 प्रोसेसर के साथ Xiaomi Notebook Pro 120G और Notebook Pro 120 लैपटॉप इंडिया में लॉन्‍च, जानें प्राइस

Xiaomi NoteBook Pro 120 लैपटॉप में एल्युमिनियम अलॉय बॉडी और 56Whr की बैटरी है।

विज्ञापन
Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 अगस्त 2022 18:04 IST
ख़ास बातें
  • दोनों मॉडल 20 सितंबर से बिक्री पर जाएंगे
  • Mi.com, Mi Homes और Amazon के जरिए होगी बिक्री
  • इनमें बैकलिट कीबोर्ड की सुविधा भी दी गई है

Xiaomi NoteBook Pro 120G की कीमत 74,999 रुपये से शुरू होती है। जबकि Xiaomi NoteBook Pro 120 की कीमत 69,999 रुपये से शुरू होती है।

Photo Credit: Xiaomi

शाओमी ने उसके लेटेस्‍ट लैपटॉप मॉडल के रूप में Xiaomi Notebook Pro 120G और Xiaomi Notebook Pro 120 को इंडिया में लॉन्‍च कर दिया है। लेटेस्‍ट Xiaomi NoteBook Pro 120 सीरीज ‘विंडोज 11' पर चलती है। यह 12वीं जेनरेशन के Intel Core i5 H-सीरीज प्रोसेसर से पावर्ड है। Xiaomi Notebook Pro 120G को Nvidia GeForce MX550 GPU के साथ पैक किया गया है, जबकि Xiaomi Notebook Pro 120 में Intel UHD ग्राफ‍िक्स मिलते हैं। इन लैपटॉप्‍स में 2.5K रेजॉलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 14 इंच का Mi-ट्रूलाइफ डिस्प्ले है। Xiaomi NoteBook Pro 120 लैपटॉप में एल्युमिनियम अलॉय बॉडी और 56Whr की बैटरी है।
 

Xiaomi NoteBook Pro 120 सीरीज के इंडिया में प्राइस और उपलब्‍धता 

Xiaomi NoteBook Pro 120G की कीमत 74,999 रुपये से शुरू होती है। जबकि Xiaomi NoteBook Pro 120 की कीमत 69,999 रुपये से शुरू होती है। दोनों मॉडल 20 सितंबर से बिक्री पर जाएंगे और Mi.com, Mi Homes और Amazon के जरिए खरीदारी के लिए उपलब्‍ध होंगे। 
 

Xiaomi NoteBook Pro 120 सीरीज के स्‍पेसिफ‍िकेशंस

Xiaomi NoteBook Pro 120G और Xiaomi NoteBook Pro 120 दोनों ही लैपटॉप आउट-ऑफ-द-बॉक्स ‘विंडोज 11'पर चलते हैं। इनमें 2.5K (2,560x1,600 पिक्सल) रेजॉलूशन, 16:10 एस्पेक्ट रेश्‍यो के साथ 14 इंच का Mi-ट्रूलाइफ डिस्प्ले है। साथ में 120Hz रिफ्रेश रेट और 100 फीसदी sRGB कवरेज मिलता है। डिस्प्ले में DC डिमिंग सपोर्ट के साथ TÜV रीनलैंड लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी है।

दोनों मॉडल 12वीं जेनरेशन के इंटेल कोर i5-12450H CPU से पावर्ड हैं, जिन्हें 16GB LPDDR5 रैम और 512GB PCIe Gen 4 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। Xiaomi NoteBook Pro 120G मॉडल में Nvidia GeForce MX550 GPU है और Xiaomi NoteBook Pro 120 में इंटीग्रेटेड Intel UHD ग्राफिक्स हैं।
Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के तौर पर ये लैपटॉप डुअल-बैंड वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.2, एक थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, एचडीएमआई 2.0 पोर्ट, यूएसबी 3.2 जेन 2 टाइप-सी पोर्ट, यूएसबी 3.1 जेन 1 टाइप-ए पोर्ट और एक 3.5mm कॉम्बो जैक से लैस हैं। डीटीएस ऑडियो प्रोसेसिंग के साथ ऑडियो को दो 2W स्टीरियो स्पीकर द्वारा कंट्रोल किया जाता है। इनमें एचडी (720p) वेब कैमरा और एक माइक्रोफोन भी है।

दोनों ही लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड की सुविधा है। पावर बटन को फिंगरप्रिंट स्कैनर के रूप में भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है। इन लैपटॉप्‍स में 56Whr की बैटरी है। ये 100W एडॉप्टर के साथ यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। Xiaomi का दावा है कि बंडल्ड चार्जर से लैपटॉप को 0 से 50 प्रतिशत तक 35 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। लैपटॉप का वजन 1.4 किलोग्राम है।
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1600x2560 पिक्सल

प्रोसेसर

कोर आई5

रैम

16 जीबी

ओएस

Windows 11

वज़न

1.40 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.