मॉनिटर बिक्री में Xiaomi टॉप 3 ब्रांड्स में शामिल, दूसरे नंबर पर HKG; जानें कौन है लीडर?

Xiaomi ने चीन में कथित तौर पर 27-इंच FHD मॉनिटर पर अपना ध्यान केंद्रित किया हुआ है। कंपनी के इस फोकस ने स्पष्ट रूप से काफी मार्केट शेयर हासिल कर लिया है, खासकर बजट-फ्रेंडली सेगमेंट में।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 जुलाई 2024 14:14 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने चीन में 27-इंच FHD मॉनिटर पर अपना ध्यान केंद्रित किया हुआ है
  • कंपनी के इस फोकस ने स्पष्ट रूप से काफी मार्केट शेयर हासिल कर लिया है
  • चीन में AOC अभी भी लीडिंग मॉनिटर ब्रांड बना हुआ है

HKG पिछले कुछ समय से बजट-फ्रेंडली गेमिंग मॉनिटर पर कर रही है फोकस

Photo Credit: AOC

Xiaomi कथित तौर पर चीन में टॉप तीन मॉनिटर ब्रांडों में शामिल हो गया है। 0.8 प्रतिशत की मामूली मार्केट वृद्धि और ई-कॉमर्स सेल्स में गिरावट के बावजूद, बजट-फोकस्ड 27-इंच FHD मॉनिटर पर Xiaomi के जोर का फायदा कंपनी को निश्चित तौर पर मिलता नजर आया। वहीं, AOC ने अपनी बढ़त बरकरार रखी, जबकि HKC ने गेमिंग-सेंट्रिक लाइनअप के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। रिमोट वर्क और ऑनलाइन एजुकेशन की मांग से बढ़ा हुआ लो-एंड मार्केट, ब्रांडों के लिए अच्छी सफलता लेकर आ रहा है।

रुंटो टेक्नोलॉजी की रिपोर्ट (via mydrivers) के अनुसार, Xiaomi चीन में टॉप तीन मॉनिटर ब्रांडों में शामिल हो गया है। कंपनी पिछले कुछ समय से अपने घरेलू बाजार में कथित तौर पर ऑफिस प्रोडक्टिविटी मॉनिटर पर फोकस कर रही है। बताया गया है कि कंपनी ने 2024 की पहली छमाही में 0.8 प्रतिशत (4.95 मिलियन यूनिट) की मामूली ओवरऑल बाजार वृद्धि देखी है। इतना ही नहीं, पारंपरिक ई-कॉमर्स बिक्री में साल-दर-साल 0.7 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। हालांकि, इसके बाद भी कंपनी ने अपनी जगह तीसरे स्थान पर बनाई है। 

Xiaomi ने चीन में कथित तौर पर 27-इंच FHD मॉनिटर पर अपना ध्यान केंद्रित किया हुआ है। कंपनी के इस फोकस ने स्पष्ट रूप से काफी मार्केट शेयर हासिल कर लिया है, खासकर बजट-फ्रेंडली सेगमेंट में।

आगे यह भी बताया गया है कि चीन में AOC अभी भी लीडिंग मॉनिटर ब्रांड बना हुआ है। हालांकि, पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री भी धीमी हो गई है। वहीं, अपने गेमिंग-सेंट्रिक मॉनिटरों के लिए पहचाने जाने वाले HKC ने दूसरा स्थान हासिल किया। 27-इंच QHD गेमिंग मॉनीटर पर ब्रांड का जोर ग्राहकों को पसंद आया, जो इसकी बिक्री का 80 प्रतिशत हिस्सा था।
Advertisement

चीन में मॉनिटर के मामले में लो-एंड मार्केट अब कथित तौर पर पिछले वर्ष की तुलना में 2 प्रतिशत से अधिक है। निश्चित तौर पर Xiaomi ने इसका फायदा लिया। जहां एक ओर गेमिंग सेगमेंट मॉनिटर की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, रिपोर्ट कहती है कि रिमोट वर्क और ऑनलाइन एजुकेशन के बढ़ते महत्व से ऑफिस प्रडक्टिविटी डिस्प्ले की मांग और अधिक बढ़ने की उम्मीद है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi Monitors, AOC, HKG, Top Monitor Brands
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.