वायो ने लॉन्च की 'फैशनेबल लैपटॉप' सी15 सीरीज

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 जुलाई 2016 10:54 IST
वायो ने अपने 'फैशनेबल लैपटॉप' की सी15 रेंज पेश कर दी है। इन लैपटॉप को बेहद आकर्षक डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है लेकिन बात करें हार्डवेयर की तो ये लैपटॉप निराश करते हैं।

वायो सी15 सीरीज के लैपटॉप को सोनी स्टोर में मंगलावर से शुरुआती कीमत 66,800 जापानी येन (करीब 43,000 रुपये) पर बेच रही है। यह कीमत 15.5 इंच एचडी (1366x768 पिक्सल) डिस्प्ले वाले बेस मॉडल की है। इस लैपटॉप में इंटेल सेलेरॉन 3215यू प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। लेकिन द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, रेगुलर स्टोर में इन लैपटॉप को 94,800 जापानी येन (करीब 61,000 रुपये) की कीमत पर बेचा जाएगा।
Advertisement

वायो ने लैपटॉप को अपग्रेड करने का विकल्प भी दिया गया है। फुल एचडी डिस्प्ले के साथ इन लैपटॉप को 8 जीबी रैम के अपग्रेड वेरिएंट के साथ भी पेश किया जाएगा। हालांकि अभी तक कंपनी ने अपग्रेड वेरिएंट की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

अगर सिर्फ स्पेसिफिकेशन और परफॉर्मेंस की बात करें तो इस बात में कोई शक नहीं है कि सी15 सीरीज के लैपटॉप निराश करते है और इस कीमत में आने वाले दूसरे लैपटॉप के सामने कहीं नहीं ठहरते।
Advertisement

हालांकि, कंपनी इन लैपटॉप को बेचने के लिए हार्डवेयर की बात बिल्कुल नही कर रही है। कंपनी का लक्ष्य वे ग्राहकर हैं जो ऐसे लैपटॉप के लिए ऊंची कीमत चुकाना चाहते हैं जो दूसरे लैपटॉप से डिजाइन के मामले में एकदम अलग हों।
Advertisement

वायो सी15 लैपटॉप कई कलर कॉम्बिनेशन जैसे येलो एंड ब्लैक, व्हाइट एंड कॉपर, औरेंज एंड खाकी नेवी एंड ग्रे में उपलब्ध हैं। बता दें कि 2014 में सोनी ने अपने वायो पीसी बिजनेल को एक जापानी इनवेस्टमेंट फंड को बेच दिया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Fashionable Laptops, Laptops, Sony, Vaio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  5. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  6. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  9. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  10. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.