Tecno Megabook S16 लैपटॉप 16 इंच बड़ी स्क्रीन, Intel i9 चिप, ढेरों AI फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें डिटेल

लैपटॉप में Intel Core i9-13900HK प्रोसेसर लगा है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 मई 2025 13:44 IST
ख़ास बातें
  • यह लैपटॉप में वजन में 1.3kg का है
  • इसकी मोटाई 14.9mm की है
  • इसका AI मॉडल बिना इंटरनेट के भी चल सकता है

Tecno Megabook S16 में 16 इंच फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है।

Photo Credit: Tecno

TECNO ने मार्केट में अपना लेटेस्ट AI पावर्ड लैपटॉप TECNO MEGABOOK S16 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे अपने खास थीम Mega Leap with AI के साथ लॉन्च किया है। यानी इस लैपटॉप में कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर खास फोकस किया है। लैपटॉप में 16 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और Intel i9 चिपसेट लगा है। इसके अंदर कंपनी ने कई सारे AI टूल्स को इंटीग्रेट किया है। लैपटॉप वजन में हल्का बताया गया है और यह 14.9mm मोटाई के साथ आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Tecno Megabook S16 Price

Tecno Megabook S16 के साथ ही कंपनी ने Tecno Megabook S14 भी लॉन्च किया है। लेकिन इन दोनों ही प्रोडक्ट्स की कीमत का खुलासा अभी तक कंपनी की ओर से नहीं किया गया है। कंपनी ने इन्हें COMPUTEX 2025 इवेंट के दौरान पेश किया है। जल्द ही इनकी कीमत के बारे में भी जानकारी साझा किए जाने की संभावना है। 
 

Tecno Megabook S16 Specifications

Tecno Megabook S16 कंपनी का पहला 16 इंच साइज का फ्लैगशिप लैपटॉप है। Tecno Megabook S16 में 16 इंच फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। यह लैपटॉप में वजन में 1.3kg का है और हल्का कहा जा सकता है। इसकी मोटाई 14.9mm की है। लैपटॉप में Intel Core i9-13900HK प्रोसेसर लगा है जिसमें 14 कोर हैं और 20 थ्रैड्स हैं। इसके अलावा इसमें 5.4GHz तक टर्बो बूस्ट दिया गया है। NPU AI एक्सिलरेशन और Arc ग्राफिक्स का सपोर्ट इसमें दिया गया है। 

यह लैपटॉप स्मार्टफोन और टैबलेट्स के साथ OneLeap की मदद से चुटकी में पेअर हो जाता है। जिसकी मदद से यूजर इसमें स्क्रीन शेयरिंग, फाइल ट्रांसफर और रियल टाइम कॉलेब्रेशन कर सकता है। इसका AI मॉडल बिना इंटरनेट के भी चल सकता है। कंपनी ने इसमें DeepSeek-V3 मॉडल इंटीग्रेट किया है। जिसकी मदद से यूजर को उसका पर्सनल GPT मिल जाता है। इसमें पांच बिल्ट-इन टूल्स दिए गए हैं। AI गैलरी इसमें मिल जाती है, AI मीटिंग असिस्टेंट भी दिया है, AI PPT और AI ड्राइंग जैसे अन्य फीचर्स भी हैं। 

MEGABOOK S14 को भी कंपनी ने इसके साथ में लॉन्च किया है। लैपटॉप में 14 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो कि OLED पैनल है। दावा किया गया है कि यह दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप है जिसका वजन केवल 898 ग्राम है। इसमें 2.8K रिजॉल्यूशन मिल जाता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

16.00-inch

ग्राफ़िक्स

Intel Arc

वज़न

1.30 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 95 किमी रेंज के साथ Urtopia Carbon Atom ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब रोबोट वैक्यूम खुद भी करेगा अपनी सफाई! LG ने लॉन्च किया दुनिया का पहला Dual Steam मॉडल
  2. मानसून की शुरुआत, बारिश के मौसम में ऐसे रखें अपने AC का ख्याल, बिजली का बिल आएगा कम
  3. 50MP कैमरा वाला Samsung फ्लिप फोन मिल रहा 10 हजार रुपये सस्ता, देखें पूरी डील
  4. Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 7: जानें कौन सा फोल्डेबल है बेस्ट?
  5. Vivo X500e में नए डिजाइन के साथ मिल सकता है Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट
  6. Vi लाई 202 रुपये में 5GB डेटा, फ्री Jiohotstar, SonyLiv समेत 17 OTT का भरपूर मनोरंजन! Jio, Airtel को कड़ी टक्कर
  7. IND vs IRE 2nd T20I Live Streaming: भारत-आयरलैंड का रोचक टी20 मैच लाइव, यहां देखें फ्री!
  8. Vivo X500, Xiaomi 18 सीरीज में मिलेंगे सबसे धांसू प्रोसेसर, लॉन्च से पहले खुलासा!
  9. 95 किमी रेंज के साथ Urtopia Carbon Atom ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  10. Red Magic Tablet 5 Pro होगा 8300mAh बैटरी के साथ 30 जून को लॉन्च, जानें खास बातें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.