स्मार्ट्रोन टी.बुक टू-इन-वन विंडोज 10 लैपटॉप लॉन्च, कीमत 39,999 रुपये

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 मार्च 2016 16:54 IST
अगर आप बाजार में एक ऐसा लैपटॉप तलाश रहे हैं जिससे आप बहुत ज्यादा पैसा खर्च किये बिना अपनी टैबलेट की जरूरतें भी पूरी कर सकें तो स्मार्ट्रोन आपकी ये तलाश पूरी कर सकता है। भारतीय इलेक्ट्रॉनिक कंपनी स्मार्ट्रोन ने गुरुवार को टी.बुक हाइब्रिड कम्प्यूटिंग डिवाइस लॉन्च की जिसमें 39,999 रुपये के साथ टॉप स्पेसिफिकेशन दिये गए हैं। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर इस कंपनी के ब्रांड अंबेसडर है।

नई दिल्ली में आयोजित एक मीडिया इवेंट में स्मार्ट्रोन ने टू-इन-वन विंडोज 10 डिवाइस पेश की। कंपनी टी.बुक के डिजाइन और हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन की जमकर तारीफ की। यह टैबलेट एक फ्लिप-स्टैंड और कीबोर्डके साथ आता है जिससे इसे एक लैपटॉप की तरह भी इस्तेमाल भी किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि एल्युमिनियम और मैग्नीशियम बॉडी वाला टी.बुक एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक चल सकता है।

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो टी.बुक में (2560x1600 पिक्सल) 12.2 इंच डब्ल्यूक्यूएक्सजीए आईपीएस डिस्प्ले है। डिस्प्ले फिंगप्रिंट रेसिस्टेंट ओलीफोबिक लेयर की कोटिंग के साथ आता है। इस डिवाइस में इंटेल कोर एम प्रोसेसर और 4 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम है। स्टोरेज 128 जीबी है। फोटोग्राफी के लिए 5 मेगापिक्सल रियर ऑटोफोकस और 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
 

बात करें स्मार्ट्रोन टी.बुक की तो इसमें तीन फुल-साइज़ यूएसबी 3.0 पोर्ट, यूएसबी 3.0 के साथ चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक माइक्रो-एचडीएमआई पोर्ट, एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक, एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और एक्सटर्नल कीबोर्ड सपोर्ट के लिए एक मैग्नेटिक पोगो पिन मौजूद है। इस लैपटॉप में 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी वाई-फाई डुअल चैनल (2.4 गीगाहर्ट्ज़ और 5 गीगाहर्ट्ज़) भी है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो स्मार्ट्रोन टी.बुक विंडोज 10 पर चलता है और 30 दिन के 'ऑफिस 2016' ट्रायल के साथ आता है।
Advertisement

स्मार्ट्रोन का यह टू-इन-वन डिवाइस ग्रे और औरेंज दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध है और इसे 39,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
Advertisement

ज्ञात हो कि 8 अप्रैल से यह गैजेट 360 पर बिक्री के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध होगा। टी.बुक के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  6. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.