Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!

कंपनी ने 16 इंच OLED पैनल का अनावरण किया जो कि 300Hz के वेरिएबल रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 अगस्त 2026 15:23 IST
ख़ास बातें
  • इसे ऐसे ब्रांड्स इस्तेमाल करेंगे जो हाई-एंड गेमिंग लैपटॉप बनाते हैं।
  • ASUS, Lenovo और Razer जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ शुरुआत हो सकती है।
  • यह 16 इंच का पैनल 2.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट करता है।

Samsung ने दुनिया का पहला ऐसा डिस्प्ले पैनल लॉन्च कर दिया है जो बड़े साइज में भी 300Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने दुनिया का पहला ऐसा डिस्प्ले पैनल लॉन्च कर दिया है जो बड़े साइज में भी 300Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। कंपनी ने 16 इंच OLED पैनल का अनावरण किया जो कि 300Hz के वेरिएबल रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। IMID 2026 Expo में इसे पेश किया गया है। यह डिस्प्ले पैनल खासतौर पर गेमिंग लैपटॉप को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इससे पहले OLED डिस्प्ले वाले लैपटॉप में रिफ्रेश रेट केवल 240Hz तक ही लिमिटिड था। इसके साथ ही Samsung Display की ओर से कई और प्रोडक्ट्स भी लाए गए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

IMID 2026 Expo, साउथ कोरिया में चल रहे इवेंट में कंपनी ने 16 इंच साइज वाला ऐसा OLED पैनल लॉन्च किया है जो 300Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फीचर्स देखें तो यह 16 इंच का पैनल 2.5K रिजॉल्यूशन और स्टैंडर्ड 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। सैमसंग ने अभी तक पीक ब्राइटनेस के बारे में सटीक आंकड़े पेश नहीं किए हैं। कहा जा रहा है कि यह पैनल HDR सपोर्ट के साथ होगा। इसी के साथ OLED डिस्प्ले में इनफिनिट कॉन्ट्रास्ट, परफेक्ट ब्लैक और पिक्सेल-लेवल बैकलाइट कंट्रोल जैसे खास फीचर्स भी मिलेंगे। 

डिस्प्ले की लॉन्च डेट कंपनी ने घोषित नहीं की है। लेकिन इसे ऐसे ब्रांड्स इस्तेमाल करेंगे जो हाई-एंड गेमिंग लैपटॉप बनाते हैं। इस स्क्रीन का इस्तेमाल करने वाले शुरुआती डिवाइस फ्लैगशिप गेमिंग लैपटॉप हो सकते हैं। इसमें ASUS, Lenovo और Razer जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ शुरुआत हो सकती है। 

OLED पैनल के साथ ही सैमसंग ने डेस्कटॉप गेमिंग मॉनिटर मार्केट के लिए दो नए QD-OLED पैनल पेश किए हैं। लाइनअप में 4K रिजॉल्यूशन और 360Hz रिफ्रेश रेट वाला 31.5 इंच का पैनल शामिल है। सैमसंग का कहना है कि मॉनिटर पैनल के लिए पहली बार ऐसा डिस्प्ले आया है। इसके अलावा 21:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाला 34 इंच का अल्ट्रावाइड पैनल भी कंपनी ने लॉन्च किया है जो 360Hz पर रन करता है। सैमसंग ने 7.6 इंच का फोल्डेबल OLED भी दिखाया है जिसमें वाइड व्यूइंग डिजाइन दिया गया है। वहीं, 20 इंच के स्ट्रेच हो सकने वाले पैनल भी पेश किए। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.