Mac में छिपा ‘टाइम बॉम्ब’! 49 दिन बाद ऐप्स करना बंद कर सकते हैं काम, जानें बचने का तरीका

macOS में एक बग सामने आया है, जो 49 दिन बाद नेटवर्क और ऐप्स को प्रभावित कर सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2026 18:01 IST
ख़ास बातें
  • macOS में 49 दिन बाद एक्टिव होने वाला बग सामने आया
  • नए नेटवर्क कनेक्शन बनना बंद होने से ऐप्स प्रभावित होते हैं
  • सिस्टम रीस्टार्ट करने से अस्थायी रूप से समस्या ठीक होने का दावा

Mac यूजर्स के लिए एक अजीब लेकिन गंभीर बग सामने आया है, जो लंबे समय तक सिस्टम ऑन रहने पर अचानक इंटरनेट और ऐप्स को प्रभावित कर सकता है। एक लेटेस्ट रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, अगर Mac करीब 49 दिन तक लगातार ऑन रहता है, तो उसमें एक ऐसा बग एक्टिव हो सकता है जो नेटवर्क सिस्टम को गड़बड़ा देता है। इस वजह से कई ऐप्स काम करना बंद कर सकते हैं और सिस्टम स्लो होने लगता है।

Photon की रिसर्च बताती है कि यह समस्या macOS के TCP नेटवर्किंग सिस्टम से जुड़ी है और यह ठीक 49 दिन, 17 घंटे, 2 मिनट और 47 सेकंड के बाद ट्रिगर होती है। रिसर्चर्स ने इसे “टिकिंग टाइम बॉम्ब” जैसा बताया है, क्योंकि यह एक तय समय के बाद ही असर दिखाती है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि इस टाइम के बाद Mac नए नेटवर्क कनेक्शन बनाना बंद कर देता है। हालांकि पहले से चल रहे कनेक्शन काम करते रहते हैं, लेकिन नए कनेक्शन स्थापित नहीं हो पाते। इसका सीधा असर उन ऐप्स पर पड़ता है जो इंटरनेट पर निर्भर हैं, जैसे ब्राउजर, क्लाउड सर्विस या अन्य ऑनलाइन टूल्स।

समस्या की असली वजह एक 32-बिट काउंटर है, जिसका इस्तेमाल macOS नेटवर्क टाइमिंग को ट्रैक करने के लिए करता है। यह काउंटर एक लिमिट तक ही काम करता है, जो लगभग 49.7 दिन के बराबर होती है। जैसे ही यह लिमिट पार होती है, काउंटर ओवरफ्लो हो जाता है और सिस्टम सही तरीके से नेटवर्क कनेक्शन मैनेज नहीं कर पाता।

इसका असर धीरे-धीरे दिखने लगता है। सिस्टम पुराने कनेक्शन्स को बंद नहीं कर पाता, जिससे हजारों अनयूज्ड कनेक्शन जमा हो जाते हैं। इससे CPU पर लोड बढ़ता है और एक समय के बाद सभी नेटवर्क पोर्ट भर जाते हैं। जब ऐसा होता है, तो नया कनेक्शन बनना पूरी तरह बंद हो जाता है और कई ऐप्स काम करना बंद कर देते हैं।

Advertisement

दिलचस्प बात यह है कि सिस्टम कथित तौर पर पूरी तरह बंद नहीं होता। कुछ बेसिक नेटवर्क फंक्शन जैसे ping काम करते रहते हैं, जिससे शुरुआत में समस्या समझना मुश्किल हो जाता है। रिपोर्ट कहती है कि यही वजह है कि कई यूजर्स को लगता है कि उनका इंटरनेट ठीक है, लेकिन ऐप्स फिर भी काम नहीं कर रहे।

फिलहाल इस समस्या का सबसे आसान समाधान सिस्टम को रीस्टार्ट करना बताया गया है। जैसे ही Mac रीस्टार्ट किया जाता है, यह काउंटर रीसेट हो जाता है और नेटवर्क सिस्टम फिर से सामान्य तरीके से काम करने लगता है। हालांकि अगर सिस्टम को फिर से लंबे समय तक बिना रीस्टार्ट चलाया जाए, तो यही समस्या दोबारा सामने आ सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.