Lenovo Legion Pro 7i, Legion Pro 5i, Legion 7i और Legion 5i लैपटॉप लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Lenovo Legion Pro 7i और Legion Pro 5i में Intel कोर i9-14900HX प्रोसेसर और 32GB DDR5 मेमोरी के साथ NVIDIA RTX 4090 से लैस हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 मार्च 2024 11:04 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Legion Pro 7i, Legion Pro 5i में Intel कोर i9-14900HX प्रोसेसर है।
  • Lenovo Legion 7i और Legion 5i में Intel Core i9 14900HX प्रोसेसर है।
  • Legion 7i में 99.99Whr बैटरी है, जबकि Legion 5i 80Whr बैटरी है।

Lenovo Legion Pro 7i में Intel कोर i9-14900HX प्रोसेसर है।

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ने भारत में Lenovo Legion Pro 7i, Legion Pro 5i, Legion 7i और Legion 5i लैपटॉप की घोषणा कर दी है। इन्हें इस साल की शुरुआत में CES 2024 में ग्लोबल स्तर पर पेश किया गया था और ये एक अलग AI चिप के साथ AI-पावर्ड लाभ प्रदान करते हैं। ये लैपटॉप 14वीं जनरेशन के Intel Core प्रोसेसर और NVIDIA RTX 4090 ग्राफिक कार्ड का काम करते हैं।


Lenovo Legion 7i और Legion 5i सीरीज की कीमत


Lenovo Legion 5i की कीमत 1,29,990 रुपये से शुरू होती है, जबकि Legion Pro 5i की कीमत 1,57,990 रुपये से शुरू होती है। Lenovo Legion 7i की कीमत 1,77,990 रुपये से शुरू होती है और Legion Pro 7i सीरीज की कीमत 3,24,990 रुपये से शुरू होती है। लैपटॉप को Lenovo वेबसाइट, Lenovo एक्सक्लूसिव स्टोर्स, ई-कॉमर्स वेबसाइट और अन्य ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। Lenovo नए Legion के साथ 'कस्टमाइज योर पीसी' ऑप्शन पेशकश करता है। यह ग्राहकों को जरूरत के अनुसार डिस्प्ले, RAM, ग्राफिक कार्ड और मेमोरी जैसे फीचर्स की सुविधा देता है।


Lenovo Legion Pro 7i, Legion Pro 5i के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


हाइब्रिड थर्मल टेक्नोलॉजी के साथ Lenovo Legion का कोल्डफ्रंट 5.0 टेंप्रेचर और नॉयज लेवल को कम करते हुए पावर प्रोडक्शन को अधिकतम करता है। नई लाइनअप में लेनोवो LA AI चिप्स हैं और यह Lenovo AI इंजन+ को पावर प्रदान करता है। यह डिवाइसेज को हाई एफपीएस और बेहतर पावर एफिशिएंसी में मदद करता है।

Lenovo Legion Pro 7i और Legion Pro 5i में Intel कोर i9-14900HX प्रोसेसर और 32GB DDR5 मेमोरी के साथ NVIDIA RTX 4090 से लैस हैं। लैपटॉप में एक एक्स्ट्रा-वाइड वेपर चेंबर, एआई-पावर्ड पावर मैनेजमेंट के साथ लिक्विड मैटल इंफ्यूजन और ईस्पोर्ट्स-लेवल परफॉर्मेंस के लिए लीजन कोल्डफ्रंट फीचर है।
Legion Pro 7i में 235W टीडीपी सेट करता है, जबकि Legion Pro 5i कुल 200W टीडीपी प्रदान करता है। दोनों डिवाइसेज में 245Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 500nt ब्राइटनेस के साथ Lenovo प्योरसाइट गेमिंग डिस्प्ले है। ये डिवाइसेज ऑर्गेनिक पॉलिमर के साथ एक रिफाइंड रिसाइकल एल्यूमीनियम डिजाइन प्रदान करते हैं। लैपटॉप 99.99Whr बैटरी से लैस हैं और दावा किया गया है कि इनकी बैटरी लाइफ 5 घंटे से ज्यादा है।


Advertisement
Lenovo Legion 7i और Legion 5i के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Legion 7i और Legion 5i में Intel Core i9 14900HX प्रोसेसर और NVIDIA GeForce RTX 4070 ग्राफिक्स हैं। लैपटॉप प्योरसाइट डिस्प्ले और ट्रूस्ट्राइक कीबोर्ड, 'कोल्डफ्रंट: हाइपर' से लैस हैं, जो एक थर्मल सॉल्युशन है जो हवा को एक सीलबंद हाइपर चैंबर में रखने में मदद करता है। Lenovo Legion 7i में LA3 AI चिप है, जबकि Legion 5i में LA1 AI चिप है। Legion 7i में 99.99Whr बैटरी है, जबकि Legion 5i 80Whr बैटरी है। Lenovo Legion लैपटॉप एक्सबॉक्स गेम पास अल्टिमेट की 3 महीने की फ्री मेंबरिशिप है। SteelSeries की 3D ऑडियो टेक्नोलॉजी गेमप्ले के दौरान टीम मेंबर्स के बीच बिल्कुल क्लियर कम्युनिकेशन प्रदान करती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Aqua हुआ लॉन्च: ₹1,799 में भारत का इकलौता IP67 रेटिंग वाला फीचर फोन!
  2. Vivo के 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा 7 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  3. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
  4. Moto G37 vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Acer Iconia Duo S12, Iconia Duo D12 टैबलेट पेश, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  6. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
  2. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  3. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन....
  4. 3.2 करोड़ मच्छरों की फौज तैयार कर रहा Google, खुले में छोड़ने के लिए मांगी मंजूरी
  5. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Huawei Nova 16 Ultra हुआ 200MP कैमरा, Kirin 9010S चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Bitcoin पर ETF से करोड़ों डॉलर निकलने का प्रेशर, 73,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  8. 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
  10. Acer Predator Helios 18 AI (2026) गेमिंग लैपटॉप 256GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.