16 इंच 3.2K Mini LED डिस्प्ले के साथ Lenovo Legion 9i गेमिंग लैपटॉप लॉन्च, जानें कीमत

लैपटॉप में 13वीं जेनरेशन का Intel Core i9-13980HX प्रोसेसर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 सितंबर 2023 18:53 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 16 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है।
  • यह पैनल Mini LED टेक्नोलॉजी के साथ आता है।
  • लैपटॉप में 13वीं जेनरेशन का Intel Core i9-13980HX प्रोसेसर दिया गया है।

लैपटॉप में 13वीं जेनरेशन का Intel Core i9-13980HX प्रोसेसर दिया गया है।

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ने लैपटॉप सेग्मेंट में नया डिवाइस Lenovo Legion 9i एक गेमिंग लैपटॉप के रूप में लॉन्च किया है। इसमें 16 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। जिसमें 3.2K रिजॉल्यूशन दिया गया है। यानि कि गेमिंग का मजा बड़ी स्क्रीन पर देने की कोशिश कंपनी ने की है। इसके अलावा इसमें 165Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें 3ms रेस्पॉन्स टाइम दिया गया है। डिवाइस में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है जिससे लैपटॉप में एक चमचमाती स्क्रीन उभरकर दिखती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स क्या हैं। 
 

Lenovo Legion 9i price

Lenovo Legion 9i की कीमत €4,499 (लगभग 4 लाख रुपये) बताई गई है। लैपटॉप के अक्टूबर तक मार्केट में उपलब्ध होने की बात कही गई है। 
 

Lenovo Legion 9i specifications

Lenovo लैपटॉप में 16 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है जिसमें 3.2K रिजॉल्यूशन और 165Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिस्प्ले में में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह पैनल Mini LED टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो है और 3ms रेस्पॉन्स टाइम है। यह 100% DCI-P3 कवरेज देता है। इसके अलावा इसमें VESA DisplayHDR सर्टिफिकेशन मिलती है और Dolby Vision का सपोर्ट भी है। डिस्प्ले पर देखते समय आंखों पर बोझ न पड़े, इसके लिए इसमें TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मौजूद है। 

प्रोसेसिंग पावर की बात करें तो लैपटॉप में 13वीं जेनरेशन का Intel Core i9-13980HX प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए डिवाइस में NVIDIA GeForce RTX 4090 Laptop GPU मिलता है। जिसके साथ में 16GB GDDR6 रैम दी गई है। इसमें 64GB की 5600Mhz Dual Channel DDR5 ओवरलॉक्ड स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज ऑप्शंस में इसे 2TB तक का सपोर्ट दिया गया है। लैपटॉप को हीटिंग से बचाए रखने के लिए कंपनी ने इसमें लिक्विड कूलिंग सिस्टम इस्तेमाल किया है जिसे Legion Coldfront कहा है।
Advertisement

बैटरी कैपिसिटी देखें तो इसमें 99.99WHr बैटरी दी गई है जो कि  Super Rapid Charge को सपोर्ट करती है। यह 0 से 70 प्रतिशत केवल 30 मिनट में चार्ज हो सकती है। 80 मिनट में यह फुल चार्ज हो सकती है। चार्जिंग के लिए कंपनी ने 330W स्लिम एडेप्टर दिया है।  इसमें 1080p कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी देखें तो इसमें Thunderbolt 4, HDMI 2.1, और RJ45 पोर्ट्स का सपोर्ट मिल जाता है। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए यह Intel Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.1 को सपोर्ट करता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  9. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.