Lenovo का नया टैबलेट 32GB रैम, Intel Core 9 सीरीज चिप के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

लैपटॉप में 165Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 32 जीबी तक रैम को सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 मई 2026 16:16 IST
ख़ास बातें
  • लैपटॉप में 165Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • Lenovo Legion 5 15IAX11 में 15.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है।
  • लैपटॉप में 5 मेगापिक्सल का वेबकैम है।

Lenovo ने नया लैपटॉप Legion 5 15IAX11 अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा है।

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ने नया लैपटॉप Legion 5 15IAX11 अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा है। यह लैपटॉप Intel Core 7 और Intel Core 9 सीरीज के प्रोसेसर से लैस होकर आता है। इसमें 15.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। लैपटॉप में 165Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 32 जीबी तक रैम को सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 

Lenovo Legion 5 15IAX11 Price

Lenovo Legion 5 15IAX11 लैपटॉप को Eclipse Black और Glacier White कलर्स में खरीदा जा सकता है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लैपटॉप की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। ऑफिशियल वेबसाइट पर सभी स्पेसिफिकेशंस के साथ यह लिस्टेड है। 

Lenovo Legion 5 15IAX11 Features

Lenovo Legion 5 15IAX11 में 15.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। यह लैपटॉप 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें कंपनी ने Intel Core 7 और Intel Core Ultra 9 Series 2 चिप लगाई है। यह Windows 11 Pro पर रन करता है। इसमें 16:10 का आस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है। लैपटॉप में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट को सपोर्ट करता है। इसमें कई AI फीचर्स का समावेश है जिनके लिए यह Intel AI Boost तकनीकी से लैस होकर आता है। ग्राफिक्स के लिए Nvidia GeForce RTX 5070 जीपीयू इसमें मिल जाता है। कंपनी ने 32 जीबी तक DDR5 RAM और 2TB तक PCIe SSD स्टोरेज इसमें दी हुई है। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, HDMI 2.1, 3.5mm हेडफोन जैक, Ethernet (RJ-45) जैसे विकल्प दिए हैं। यह 2W के डुअल स्टीरियो स्पीकर्स से लैस है। इसमें डुअल माइक्रोफोन एर्रे का सपोर्ट है। लैपटॉप में 5 मेगापिक्सल का वेबकैम है। इसमें 80Wh  Li-ion बैटरी दी गई है। कहा गया है कि यह 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। इसके डाइमेंशन 344 x 244.5 x 18.95 mm हैं और वजन 1.93kg है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  2. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  3. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  4. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  5. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  6. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  7. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  10. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.