55Whr बैटरी के साथ Infinix Inbook X1 लैपटॉप जल्द होगा भारत में लॉन्च

Infinix Inbook X1 लैपटॉप भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी कंपनी ने 22 नवंबर को कंफर्म की। यह कंपनी का दूसरा लैपटॉप होगा, इससे पहले कंपनी ने कुछ महीने पहले Inbook X1 Pro लैपटॉप को लॉन्च किया था।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 23 नवंबर 2021 16:38 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Inbook X1 में 55Whr Li-Po बैटरी फीचर की जाएगी
  • Infinix का दूसरा लैपटॉप होगा इनफिनिक्स इनबुक एक्स1
  • इससे पहले कंपनी Inbook X1 Pro लैपटॉप लॉन्च कर चुकी है
Infinix Inbook X1 लैपटॉप भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी कंपनी ने 22 नवंबर को कंफर्म की। यह कंपनी का दूसरा लैपटॉप होगा, इससे पहले कंपनी ने कुछ महीने पहले Inbook X1 Pro लैपटॉप को लॉन्च किया था। कंपनी ने खुलासा किया है कि यह लैपटॉप वज़न में काफी हल्का, मैटल बॉडी और Intel Core i3, Core i5 और Core i7 प्रोसेसर से लैस होगा। यह लैपटॉप Flipkart के जरिए  तीन कलर ऑप्शन में आ सकता है।

Infinix द्वारा शेयर की गई डिटेल्स के अनुसार, Inbook X1 लैपटॉप का वज़न 1.48 किलोग्राम और इसका माप 16.3mm होगा। Flipkart माइक्रो साइट के अनुसार, इनबुक एक्स1 में "aircraft-grade" एलमूनियम फिनिश दिया जाएगा। लैपटॉप में 55Whr बैटरी मिलेगी, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज पर 13 घंटे तक वीडियो प्लेबैक प्रदान करता है। यह लैपटॉप तीन कलर वेरिएंट में मिलेगा, जो होंगे Aurora Green, Noble Red और Starfall Grey।
Advertisement

इनबुक एक्स1 कंपनी का दूसरा लैपटॉप होगा, इससे पहले कंपनी ने कुछ महीने पहले Inbook X1 Pro लैपटॉप को लॉन्च किया था। यह लैपटॉप 10th-Gen Intel प्रोसेसर से लैस था, साथ में Intel Iris Plus ग्राफिक्स दिए गए थे। फिलहाल साफ नहीं है कि Inbook X1 को 11th-Gen Intel Tiger Lake प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा या नहीं, लेकिन कंपनी का कहना है कि लैपटॉप Intel Core i7 प्रोसेसर से लैस होगा। इनबुक एक्स1 प्रो में 14 इंच (1920x1080 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें मैक्सिमम ब्राइटनेस 300 और 178 डिग्री व्यूविंग एंगल मिलेगा।

इनबुक X1 प्रो मॉडल की तरह आगामी इनबुक एक्स1 में भी 55Whr Li-Po बैटरी फीचर की जाएगी, जो USB टाइप-सी कनेक्टर के जरिए 65W चार्ज होती है। जबकि फिलहाल इनबुक X1 कनेक्टिविटी फीचर्स की जानकारी देना फिलहाल बाकि है। हाल ही में लॉन्च किए गए इनबुक एक्स1 प्रो में एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, दो यूएसबी 3.0 पोर्ट, यूएसबी 2.0 पोर्ट, एचडीएमआई पोर्ट, 3.5mm जैक शामिल है। इनबुक एक्स1 को फिलहाल फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट पर "Coming Soon" के साथ लिस्ट किया गया है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and portable
  • Backlit keyboard
  • Lots of connectivity
  • Quick charging
  • Good value for money
  • Bad
  • Previous-generation CPU
  • Average display quality
  • Low-quality trackpad
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

प्रोसेसर

कोर आई5

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 11

एसएसडी

512GB

वज़न

1.48 किलो
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  2. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  4. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  5. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  7. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  8. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  9. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  10. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.