भारत के कंप्यूटर मार्केट में गिरावट! Lenovo, Dell को पछाड़ यह कंपनी हुई सबसे आगे

कंपनियों की परफॉर्मेंस की बात की जाए रिपोर्ट के अनुसार, HP यहां सबसे आगे है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 फरवरी 2024 11:19 IST
ख़ास बातें
  • HP यहां सबसे आगे है जिसके पास 31.5 प्रतिशत का मार्केट शेयर है।
  • Lenovo यहां दूसरे स्थान पर काबिज है जिसके पास 16.7% मार्केट शेयर है।
  • ASUS यहां पर पांचवें नम्बर पर आती है जिसका मार्केट शेयर 7.9 प्रतिशत है।

HP का मार्केट शेयर इस वक्त भारत में सबसे ज्यादा बताया गया है।

भारत की कंप्यूटर मार्केट में बीते साल गिरावट देखने को मिली है। 2023 में डेस्कटॉप, नोटबुक, वर्कस्टेशन आदि की शिपमेंट्स में 7 प्रतिशत के लगभग गिरावट दर्ज की गई है। इंडियन पीसी मार्केट की रिपोर्ट कहती है कि 2023 में पीसी मार्केट के प्रोडक्ट्स जैसे, डेस्कटॉप, नोटबुक आदि कि 1 करोड़ 39 लाख यूनिट्स की शिपमेंट हुई जो कि ईयर ओवर ईयर (YoY) 6.6 प्रतिशत की गिरावट है। लेकिन अच्छी बात ये रही कि मार्केट ने दूसरी छमाही में फिर से ग्रोथ दिखाई। 2023 की आखिरी तिमाही में मार्केट ने 11.4 प्रतिशत की ईयर ओवर ईयर ग्रोथ दर्ज की। 

IDC  की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में डेस्कटॉप, नोटबुक, और वर्कस्टेशन की हुई शिपमेंट्स के अलग-अलग आंकड़े जारी किए गए हैं। जिसमें डेस्कटॉप शिपमेंट्स में 6.7 प्रतिशत की ईयर ओवर ईयर ग्रोथ दर्ज की गई है। नोटबुक शिपमेंट्स में 11.1 प्रतिशत की गिरावट आई है। साथ ही वर्कस्टेशन मार्केट में 14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। कंज्यूमर और कमर्शिअल सेग्मेंट में भी गिरावट रिकॉर्ड की गई है। वहीं एजुकेशन, और गवर्नमेंट सेक्टर में बढ़ोत्तरी हुई है। एजुकेशन सेक्टर में 80.5 प्रतिशत की ग्रोथ जबकि सरकारी सेग्मेंट में 18 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज हुई है। 

अगर पीसी मार्केट में कंपनियों की परफॉर्मेंस की बात की जाए रिपोर्ट के अनुसार, HP यहां सबसे आगे है जिसके पास 31.5 प्रतिशत का मार्केट शेयर है। इसके डेस्कटॉप का मार्केट में 25.1 प्रतिशत शेयर है जबकि नोटबुक का 33.8 प्रतिशत मार्केट शेयर है। लेकिन ईयर ओवर ईयर परफॉर्मेंस में इसने 2.5 प्रतिशत का नुकसान खाया है। Lenovo यहां दूसरे स्थान पर काबिज है जिसके पास 16.7 प्रतिशत का मार्केट शेयर है। कंपनी ने ईयर ओवर ईयर 17.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। 

Dell तीसरे नम्बर पर 15.5 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ मौजूद है। ईयर ओवर ईयर इसे 24.5 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। Acer Group का मार्केट शेयर 12.3 प्रतिशत है और यह चौथे स्थान पर है। कंपनी को 16.1 प्रतिशत की ईयर ओवर ईयर ग्रोथ यहां हासिल हुई है। इसके कमर्शिअल डेस्कटॉप की मांग में बढ़ोत्तरी देखी गई है। ASUS यहां पर पांचवें नम्बर पर आती है जिसका मार्केट शेयर 7.9 प्रतिशत है। ईयर ओवर ईयर कंपनी को 8.6 प्रतिशत की ग्रोथ मिली है। कंज्यूमर सेग्मेंट में कंपनी को दूसरा स्थान मिला है जो कि 15.1 प्रतिशत के साथ HP के बाद आती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HP, Lenovo, Dell, Indian PC market, IDC, IDC report 2023, IDC report 2024

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.