आईबॉल के 13,999 रुपये वाले टू-इन-वन विंडोज 10 लैपटॉप का रिव्यू

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 10 मार्च 2017 12:46 IST
ख़ास बातें
  • आईबॉल कॉम्पबुक आई360 को प्लास्टिक इस्तेमाल करके बनाया गया है
  • शैंपेन कलर वाला मॉडल दिखने में अच्छा है, लेकिन बिल्ड क्वालिटी औसत है
  • डिस्प्ले में 11.6 इंच का टीएफटी एलसीडी पैनल है
आज की तारीख में 15,000 रुपये से कम में कामचलाऊ लैपटॉप खरीदना बहुत मुश्किल नहीं है। डेल, एचपी और एसर जैसे बड़े ब्रांड भी इस सेगमेंट में प्रोडक्ट उतारते हैं। कुछ ही दिन पहले ही हैदराबाद की स्टार्टअप कंपनी आरडीपी ने बेहतरीन विकल्प के साथ मार्केट में उतरी थी। आईबॉल इस सेगमेंट में कई प्रोडक्ट लॉन्च कर चुकी है। इससे पहले हमने कॉम्पबुक एग्ज़ेम्पलियर से रूबरू हुए थे। लेकिन पुराने सीपीयू और कमज़ोर बिल्ड क्वालिटी की वजह से हम उसे आपको खरीदने का सुझाव देने को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नहीं थे।

सेगमेंट के ज़्यादातर लैपटॉप साधारण डिस्प्ले, सीपीयू और अन्य कंपोनेंट से लैस होते हैं। लेकिन आईबॉल जैसी भारतीय कंपनियों ने कुछ नया पेश करके स्तर ऊपर ले जाने की कोशिश की है। आज हम कॉम्पबुक आई360 के बारे में चर्चा करेंगे। यह टू-इन-वन टचस्क्रीन लैपटॉप टैबलेट की भी भूमिका निभा सकता है और इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम है। कागजी तौर पर यह एक अच्छा विकल्प लगता है, लेकिन इसकी वास्तविक परफॉर्मेंस तो हम रिव्यू करने के बाद ही जान पाएंगे। हमारी कोशिश यह भी जाननी होगी कि आईबॉल ने हमारे द्वारा उजागर किए गए पिछले मॉडल की कमियों के संबंध में कुछ किया है या नहीं।
Advertisement

आईबॉल कॉम्पबुक आई360 डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी
बजट सेगमेंट के इन लैपटॉप की मैटेरियल क्वालिटी लगभग एक जैसी रहती है। आई360 को भी प्लास्टिक इस्तेमाल करके बनाया गया है। शैंपेन कलर वाला मॉडल दिखने में अच्छा है, लेकिन बिल्ड क्वालिटी औसत है। लैपटॉप काफी मोटा है। मोटाई 17 मिलीमीटर है और 1.35 किलोग्राम वाला यह सिस्टम थोड़ा वज़नदार होने का एहसास देता है।
Advertisement

डुअल-हिंज तकनीक मजबूती का एहसास देती है। कनर्वटेबल होने के कारण आप डिस्प्ले को काफी पीछे तक फ्लिप कर सकते हैं जिसके बाद लैपटॉप टैबलेट की तरह चलेगा। फिज़िकल कनेक्शन भी काफी अच्छे हैं। आपको एक यूएसबी 3.0 पोर्ट, एक यूएसबी 2.0 पोर्ट, मिनी एचडीएमआई, 3.5 एमएम हेडफोन और माइक्रोफोन कॉम्बो पोर्ट मिलते हैं। इसमें एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है। इसमें कोई एसडी कार्ड रीडर नहीं है। पावर बटन दायीं तरफ है और इसके बाद कीबोर्ड को डिसेबल करने के लिए भी स्विच दिया गया है। यह स्विच लैपटॉप को टैबलेट मोड में इस्तेमाल करने पर काम आता है। वैसे, यह फंक्शन ऑटोमैटिक होता तो ज़्यादा बेहतर था।
 

डिस्प्ले में 11.6 इंच का टीएफटी एलसीडी पैनल है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1366x768 पिक्सल है। यह मल्टी-टच सपोर्ट के साथ आता है। व्यूइंग एंगल बहुत अच्छे नहीं हैं और कलर रिप्रोडक्शन के मामले में भी डिस्प्ले बहुत अच्छा नहीं है। कम रिज़ॉल्यूशन का मतलब है कि स्क्रीन पर टेक्स्ट बहुत अच्छे नहीं लगते। ट्रैकपैड में काफी जगह है और बटन को दबाना आसान है। लेकिन ट्रैकिंग बहुत अच्छी नहीं है। हमारे साथ कई बार ऐसा हुआ कि विंडोज मिनिमाइज़ हो गया, जबकि हम सिर्फ कर्सर को हिलाना चाहते थे। आइलैंड स्टाइल वाला कीबोर्ड का लेआउट काफी अच्छा है। अफसोस कि इसपर टाइपिंग करना बहुत सहूलियत भरा नहीं है। बॉक्स में आपको चार्जर, क्लिनिंग क्लोथ और एक माइक्रो-यूएसबी केबल मिलेंगे।
Advertisement

आईबॉल कॉम्पबुक आई360 स्पेसिफिकेशन
Advertisement
कॉम्पबुक आई360 में इंटल एटम एक्स5-ज़ेड8300 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। यही चिप आरडीपी थिनबुक और नोशन इंक एबल 10 में भी दिया गया है। इसमें चार सीपीयू कोर हैं। इस प्रोसेसर की सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.84 गीगाहर्ट्ज़ है। और साथ में मौज़द है एचडी ग्राफिक्स। फ्लैश स्टोरेज 32 जीबी है और रैम 2 जीबी है। लैपटॉप में वाई-फाई बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और वीजीए वेबकैम दिए गए हैं।
 

कॉम्पबुक आई360 लैपटॉप विंडोज 10 होम 32 बिट के साथ आएगा। लैपटॉप में पहले से इंस्टॉल ऐप की भी संख्या बहुत ज़्यादा नहीं है।
Advertisement

आईबॉल कॉम्पबुक आई360 परफॉर्मेंस
आईबॉल360 भले ही दो भूमिका निभाने में सक्षम हो, लेकिन हमें याद रखना होगा कि यह एक एंट्री-लेवल हार्डवेयर है। इसलिए बहुत ज़्यादा उम्मीदें ना पालें। अच्छी बात यह कि फ्लैश मैमोरी काफी तेज़ है इसलिए सिस्टम ऑन होने में बहुत वक्त नहीं लगता। लैपटॉप के चिपसेट के बारे में अच्छी बात यह है कि इसे एक्टिव कूलिंग की ज़रूरत नहीं पड़ती। इसलिए आई360 शांति से काम करता है। चार्जिंग के दौरान इसका बेस थोड़ा गर्म हो जाता है। लेकिन इतना भी नहीं कि आप परेशान हों।

ऐप और गेमिंग परफॉर्मेंस कमज़ोर है। प्रोग्राम को लोड होने में थोड़ा वक्त लगता है। कई बार तो विंडोज एक्सप्लोरर को भी खुलने में समय लगता है। यह कमी बेंचमार्क नतीजों से भी उजागर होती है।
 

आईबॉल कॉम्पबुक आई360 कनवर्ट किए जाने के बाद भी बेहद ही कारगर टैबलेट नहीं है, खासकर वज़न और मोटाई की वज़ह से। 10 फिंगर टच रिस्पॉन्स अच्छा है, लेकिन बाहरी सतह और वास्तिक डिस्प्ले में दूरी की वजह से यह रेसिस्टिव पैनल होने का एहसास देता है। इसके अलावा ब्राइटनेस भी काफी कम है। व्यूइंग एंगल खराब हैं और कलर भी बेहद कम हैं। हम डिस्प्ले के चारो ओर बड़े बेज़ल से बहुत संतुष्ट नहीं है।

आईबॉल कॉम्पबुक आई360 में वीडियो डिकोडिंग इंजन की वजह से ज़्यादा रिज़ॉल्यूशन वाले वीडियो आसानी से चल जाते हैं। आप 4के वीडियो भी प्ले कर पाएंगे। स्टीरियो स्पीकर निचले हिस्से में हैं। टैबलेट मोड में इनसे आने वाली आवाज़ ब्लॉक नहीं होती। स्पीकर से भी ठीक-ठाक ऊंची आवाज़ आती है।

कॉम्पबुक आई360 में 10000 एमएएच की बैटरी है। यह बैटरी ईटर प्रो टेस्ट में 5 घंटे 53 मिनट तक चली। आम इस्तेमाल में यह आसानी से एक दिन तक चल जाएगी। मुश्किल यह है कि 1.25 वॉट वाला पावर एडप्टर इस बैटरी को चार्ज करने में बहुत वक्त लेता है।
 

हमारा फैसला
आई360 को लेकर आईबॉल की सोच अच्छी है, लेकिन उसको अमली जामा पहनाने में कमी रह गई है। इस कीमत में इतने सारे फंक्शन लैपटॉप में डालना आसान नहीं है। इस वजह से बड़े ब्रांड ने अभी तक इस दिशा में कोई कोशिश नहीं की है। 13,999 रुपये में कनवर्टेबल लैपटॉप का आईबॉल वर्ज़न बहुत शानदार नहीं है। हमारा मानना है कि आप आम लैपटॉप को ज़्यादा काम में लाएंगे।

मज़ेदार बात यह है कि आईबॉल का एक मॉडल फ्लिप-एक्स5 है जिसकी कीमत 2,000 रुपये ज़्यादा है। हालांकि, मार्केट में यह आपको सस्ते में मिल जाएगा। इस डिवाइस में फुल-एचडी डिस्प्ले मिलेगा। वैसे, हमने इस लैपटॉप को रिव्यू नहीं किया है इसलिए परफॉर्मेंस के बारे में कुछ नहीं कहना चाहेंगे। लेकिन आपको ज़्यादा शार्प डिस्प्ले मिलना तय है।

कॉम्पबुक आई360 की बैटरी इसके पक्ष में जाती है। इसके अलावा यह मार्केट में मिलने वाले सबसे सस्ते विंडोज 10 मशीन में से एक है। हालांकि, अगर आपकी ज़रूरत कंप्यूटर वाली है तो आप कुछ और विकल्प के बारे में सोचें।

कीमत (एमआरपी): 13,999 रुपये

खूबियां
  • सस्ता टू-इन-वन विंडोज 10 लैपटॉप
  • टचस्क्रीन
  • अच्छी बैटरी लाइफ
कमियां
  • धीमी चार्जिंग
  • मोटा और वज़नदार
  • कमज़ोर डिस्प्ले
  • कीबोर्ड और ट्रैकपैड
  • कमज़ोर ऐप परफॉर्मेंस
रेटिंग्स (सर्वाधिक 5)
  • डिज़ाइन: 3
  • डिस्प्ले: 3
  • परफॉर्मेंस: 2.5
  • सॉफ्टवेयर: 4
  • बैटरी लाइफ: 4
  • वैल्यू फॉर मनी: 4
  • औसत: 3
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.