एचपी स्पेक्टर 360 व एन्वी लैपटॉप लॉन्च, इनमें है ज्यादा बड़ी बैटरियां

विज्ञापन
Ravi Sharma, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2016 13:56 IST
ख़ास बातें
  • एचपी एक्स360 ज्यादा पतले डिजाइन और बड़ी बैटरी के साथ आएगा
  • एचपी एन्वी मॉडल में आपको अलग-अलग किस्म के डिस्प्ले के विकल्प मिलेंगे
  • स्पेक्टर एक्स360 की कीमत 1.34 लाख रुपये से शुरू होती है
एचपी इंडिया ने सोमवार को अपने प्रीमियम लैपटॉप के नए जेनरेशन डिवाइस पेश किए। कंपनी ने स्पेक्टर एक्स360 और एन्वी मॉडल के लैपटॉप को अपग्रेड किया है।

दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप एचपी स्पेक्टर एक्स360 ज्यादा लंबी बैटरी लाइफ के साथ आएगा। लैपटॉप को अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। कंपनी ने बताया है कि इस लैपटॉप की कीमत 1,34,290 रुपये से शुरू होगी।

एचपी स्पेक्टर एक्स360 की बैटरी लाइफ 15 घंटे की होगी। यह पिछले जेनरेशन वाले लैपटॉप से 25 फीसदी ज़्यादा है। कंपनी की फास्ट चार्ज़िंग तकनीक की मदद से मात्र 30 मिनट में इसकी बैटरी 50 फीसदी चार्ज हो जाएगी और 90 मिनट में 90 प्रतिशत। कनेक्टिविटी के लिए ज्यादा तेज वाई-फाई और दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं।

नए डिज़ाइन के कारण एचपी स्पेक्टर एक्स360 की मोटाई 13.8 मिलीमीटर है, यानी पिछले जेनरेशन के डिवाइस से 2 मिलीमीटर पतला। इसमें आपको इंटल कोर आई5 या आई7 प्रोसेसर का सातवां जेनरेशन चिपसेट मिलेगा। वहीं, सॉलिड स्टेट ड्राइव की क्षमता 1 टीबी तक की होगी। नए जेनरेशन डिवाइस में स्क्रीन पर बेज़ल भी कम हो गए हैं और यह पहली की तुलना में ज्यादा हलका भी है।
Advertisement

नए एचपी एन्वी लैपटॉप में 13.3 इंच का स्क्रीन है। यह आम-तौर पर फुल-एचडी स्क्रीन के साथ आता है। लेकिन अगर अब ग्राहक चाहेंगे तो क्यूएचडी और यूएचडी रिज़ॉल्यूशन वाले स्क्रीन में अपग्रेड कर सकते हैं। नए लैपटॉप में सातवें जेनरेशन वाला इंटल कोर प्रोसेसर (आई7 तक), 1 टीबी एसएसडी सपोर्ट और 16 जीबी तक का रैम मिलेगा। लैपटॉप में दो यूएसबी 3.0 पोर्ट है। इसमें से एक स्लीप और चार्ज के लिए बना है व दूसरा यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। इसकी बैटरी लाइफ 14 घंटे तक होने का दावा किया गया है। पिछले साल की तुलना 4 घंटे ज्यादा है। फास्ट चार्ज टेक्नोलॉजी की मदद से 90 मिनट चार्ज में 12 घंटे तक की लाइफ मिलेगी।
Advertisement

एचपी एन्वी लैपटॉप को नवंबर महीने के मध्य से उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है और इसकी कीमत 90,000 रुपये से शुरू होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  3. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  4. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  6. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  9. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.