Asus ने 16GB रैम, OLED डिस्प्ले के साथ नए Zenbook लैपटॉप किए लॉन्च, जानें कीमत

इन लैपटॉप में 16 जीबी तक रैम दी गई है। OLED डिस्प्ले के साथ 120Hz तक रिफ्रेश रेट मिल जाता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 फरवरी 2026 10:44 IST
ख़ास बातें
  • लैपटॉप में 16 जीबी तक रैम दी गई है।
  • OLED डिस्प्ले के साथ 120Hz तक रिफ्रेश रेट इनमें मिल जाता है।
  • लैपटॉप में AMD Ryzen AI चिपसेट लगा है।

Asus Zenbook S16 में 16 इंच का Lumina OLED डिस्प्ले दिया गया है

Photo Credit: Asus

Asus ने Zenbook सीरीज में नए लैपटॉप भारतीय मार्केट में लॉन्च किए हैं। कंपनी के नए Asus Zenbook S16 (UM5606GA) और Zenbook 14 (UM3406GA) लैपटॉप मार्केट में उतारे गए हैं। इसी के साथ ब्रांड ने Vivobook के नए मॉडल्स Vivobook 16 (M1607GA), Vivobook 15 (M1502NAQ), और Vivobook 16 (M1605NAQ) को भी मार्केट में पेश किया है। इन लैपटॉप में 16 जीबी तक रैम दी गई है। OLED डिस्प्ले के साथ 120Hz तक रिफ्रेश रेट इनमें मिल जाता है। लैपटॉप में AMD Ryzen AI चिपसेट लगा है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 

Asus Zenbook S16, Asus Zenbook S14 Price

Asus Zenbook S16 की भारत में कीमत 1,69,990 रुपये से शुरू है। Zenbook 14 की भारत में कीमत 1,15,990 रुपये से शुरू है। Asus Vivobook सीरीज की भारत में कीमत 62,990 रुपये से शुरू है जिसमें Vivobook 15 (M1502NAQ) मॉडल आता है। Vivobook S16 (M3607GA) सीरीज का टॉप वेरिएंट है जिसकी कीमत 1,04,990 रुपये है। लैपटॉप को कंपनी के एक्सक्लूसिव स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह Amazon पर भी खरीद के लिए उपलब्ध है। 

Asus Zenbook S16, Zenbook 14 Specifications

Asus Zenbook S16 में 16 इंच का Lumina OLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 3K रिजॉल्यूशन आता है। Dolby Vision का सपोर्ट भी यहां दिया गया है। Zenbook S16 में बेहतरीन साउंड के लिए कंपनी ने 6 स्पीकर वाला सिस्टम लगाया है जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 23 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। 

Asus Zenbook 14 में 14 इंच का फुलएचडी प्लस OLED डिस्प्ले मिलता है। यह टच को सपोर्ट करता है। इसमें HDR सपोर्ट है। लैपटॉप में AMD Ryzen AI 5 430 चिप लगी है। यह 25 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। इसमें समर्पित Copilot Key और NumberPad 2.0 दिया गया है। लैपटॉप का वजन 1.28 kg है। 

Advertisement

Asus Vivobook S16, Vivobook 16 Specifications

Asus Vivobook S16 में 16 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह Copilot+ PC है जो AMD Ryzen AI 400 सीरीज के चिपसेट से लैस किया गया है। Asus Vivobook 16 में 16 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें थ्री साइडेड NanoEdge डिजाइन दिया गया है। लैपटॉप में AMD Ryzen 7 चिपसेट लगा है। यह 16 जीबी तक रैम को सपोर्ट करता है और 1TB तक PCIe 4.0 SSD स्टोरेज को सपोर्ट करता है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

16.00-inch

Touchscreen

हां

प्रोसेसर

रेजेन 9

ओएस

Windows 11

वज़न

1.50 किलो
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • साउंड
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy all-metal chassis
  • Vibrant display
  • Great battery life
  • Dependable performance
  • Bad
  • Audio could be better
  • Reflective display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

Touchscreen

हां

प्रोसेसर

रेजेन 9

ओएस

Windows 11

वज़न

1.50 किलो
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

16.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1200x1920 पिक्सल

ओएस

Windows 11
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.