Asus ने नए VivoBook लैपटॉप किए भारत में लॉन्च, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन

Asus ने भारत में अपने VivoBook सीरीज़ के दो नए मॉडल VivoBook X412 (14-इंच) और VivoBook X512 (15.6-इंच) को लॉन्च किया है। जानें इनके बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 जून 2019 13:57 IST
ख़ास बातें
  • Asus VivoBook 15 X512 की शुरुआती कीमत 34,990 रुपये
  • VivoBook नोटबुक फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन असूस विक्रेता पर मिलेंगे
  • विंडोज़ 10 होम से लैस हैं दोनों Asus VivoBook लैपटॉप

Asus ने नए VivoBook लैपटॉप किए भारत में लॉन्च, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन

Asus ने भारत में अपने VivoBook सीरीज़ के दो नए मॉडल VivoBook X412 (14-इंच) और VivoBook X512 (15.6-इंच) को लॉन्च किया है। Asus VivoBook 14 X412 और VivoBook 15 X512 दोनों के ही चारों किनारे नैनोएज डिस्प्ले के साथ आते हैं। Asus ब्रांड के ये लैपटॉप 8वीं पीढ़ी के इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर और एनवीडिया जीफोर्स एमएक्स250 ग्राफिक्स से लैस हैं। आइए अब आपको VivoBook 14 X412 और VivoBook 15 X512 की भारत में कीमत और इनके स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।
 

Asus VivoBook 14 X412, Asus Vivobook 15 X512 की भारत में कीमत

असूस के अनुसार, VivoBook X412 (14-इंच) Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसकी शुरुआती कीमत 33,990 रुपये है। VivoBook X512 (15-इंच) को ऑथोराइज्ड ऑफलाइन Asus विक्रेताओं के माध्यम से भी खरीदा जा सकेगा और इसकी शुरुआती कीमत 34,990 रुपये है। दोनों ही लैपटॉप के चार कलर वेरिएंट हैं- ट्रांसपेरेंट सिल्वर, स्लेट ग्रे, पीकॉक ब्लू और कोरल क्रश।

Asus VivoBook X412 में 14 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है

 

Asus VivoBook 14 X412, Asus VivoBook 15 X512 के स्पेसिफिकेशन

असूस ब्रांड के ये लैपटॉप विंडोज 10 होम पर चलते हैं, दोनों ही वीवोबुक लैपटॉप डुअल-स्टोरेज डिजाइन के साथ आते हैं जो 512 जीबी तक एसएसडी और 1 टीबी तक एचडीडी से लैस हैं। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लैपटॉप में फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर्स के साथ ASUS सोनिकमास्टर तकनीक और सराउंड इफेक्ट है। लैपटॉप में 37Whr बैटरी, वाई-फाई 802.11 एसी (वाई-फाई 5), ब्लूटूथ 4.2 और एचडी वेब कैमरा शामिल हैं।

Asus VivoBook 14 X412 में 14 इंच की फुल-एचडी स्क्रीन, 12 जीबी तक डीडीआर4 रैम, एक यूएसबी 3.1 जे़न 1 टाइप-सी पोर्ट, एक यूएसबी 3.1 ज़ेन 1 टाइप-ए पोर्ट, एक यूएसबी 2.0 टाइप-ए पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर ऑडियो कॉम्बो जैक, एक एचडीएमआई 1.4 पोर्ट और एक माइक्रोएसडी कार्ड रीडर शामिल है। इंटेल कोर प्रोसेसर विकल्प के अलावा यह CPU विकल्प के रूप में AMD Ryzen R5-3500U के साथ भी उपलब्ध है।

Asus VivoBook 15 X512 में 15.6 इंच की फुल-एचडी स्क्रीन, 16 जीबी तक डीडीआर4 रैम, एक यूएसबी 3.1 जे़न 1 टाइप-सी पोर्ट, एक यूएसबी 3.1 जे़न 1 टाइप-ए पोर्ट, दो यूएसबी 2.0 टाइप-ए पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो कॉम्बो जैक, एक एचडीएमआई 1.4 पोर्ट और एक माइक्रोएसडी कार्ड रीडर शामिल है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

प्रोसेसर

कोर आई3

रैम

4 जीबी

ओएस

Windows 10 Home

हार्ड डिस्क

1TB

वज़न

1.50 किलो
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

15.60-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

प्रोसेसर

कोर आई3

रैम

16 जीबी

ओएस

Windows 10 Home

हार्ड डिस्क

1TB

वज़न

1.60 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  11. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.