Asus Vivobook 14, Vivobook 15 लैपटॉप भारत में लॉन्च, 16GB रैम, Intel Core 7 सीरीज प्रोसेसर, जानें कीमत

Vivobook 15 में 15 इंच का Full HD IPS पैनल मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 जुलाई 2026 17:31 IST
ख़ास बातें
  • लैपटॉप में 84 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो दिया गया है।
  • लैपटॉप में 180 डिग्री ले-फ्लैट हिंज मिलता है।
  • लैपटॉप Windows 11 Home पर रन करता है।

Vivobook 15 में 15 इंच का Full HD IPS पैनल मिलता है।

Photo Credit: Amazon

Asus ने भारत में अपने नए लैपटॉप Vivobook 14, और Vivobook 15 को लॉन्च किया है। ये लैपटॉप खासतौर पर AI फीचर्स से लैस किए गए हैं। लैपटॉप में Intel Core 7 Series 3 चिपसेट मिलता है। साथ में साथ में कंपनी ने समर्पित NPU भी दिया है। कंपनी का कहना है कि लैपटॉप काम, पढ़ाई और मनोरंजन, सभी तरह के इस्तेमाल के लिए बने हैं। Windows 11 Home पर ये रन करते हैं। इनमें 15 इंच तक का डिस्प्ले दिया गया है, और 250 निट्स की ब्राइटनेस है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Asus Vivobook 14, Vivobook 15 Price

Vivobook 14 (X1404MA) की शुरुआती कीमत 1,07,990 रुपये है और Asus Exclusive Store, Asus eShop और अधिकृत रिटेलर्स स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। 

Asus Vivobook 15 (X1504MA) की शुरुआती कीमत 75,990 रुपये है। इसे Asus Exclusive Store, Reliance Digital, Croma, Vijay Sales, Asus eShop, Amazon, Flipkart और अधिकृत रिटेल पार्टनर्स से खरीदा जा सकता है। इनकी सेल 26 जुलाई से शुरू होगी। लैपटॉप कई रंगों में पेश किए गए हैं जिसमें Cool Silver, Terra Cotta, और Quiet Blue शेड शामिल हैं। 

Asus Vivobook 14, Vivobook 15 Specifications

Vivobook 14 में 14 इंच का फुलएचडी पैनल मिलता है। वहीं, Vivobook 15 में 15 इंच का Full HD IPS पैनल मिलता है। डिस्प्ले में 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो है। लैपटॉप में 250 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। आखों के बचाव के लिए इसमें TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। लैपटॉप में 84 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो दिया गया है। Intel Core 7 350 प्रोसेसर से इन्हें लैस किया गया है। साथ में NPU भी पेयर किया गया है। लैपटॉप में 180 डिग्री ले-फ्लैट हिंज मिलता है। 

लैपटॉप Windows 11 Home पर रन करता है। इसमें 16GB DDR5 RAM दी गई है और 512GB तक PCIe 4.0 NVMe SSD स्टोरेज मिलती है। इनमें Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी मिलती है। साउंड के लिए लैपटॉप में SonicMaster ऑडियो फीचर है। इसमें 720p HD वेबकैम मिलता है। सिक्योरिटी के लिए कंपनी ने फिंगरप्रिंट स्कैनर भी टचपैड में दिया है। 

अन्य फीचर्स में USB Type-C, USB Type-A, HDMI 1.4, 3.5mm ऑडियो जैक सपोर्ट दिया गया है। बैटरी की बात करें तो लैपटॉप में  42Wh बैटरी मिलती है जिसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह लैपटॉप ड्यूरेबल कहे गए हैं जिसके लिए MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन इनमें दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला अप्रूवल
  3. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
  5. Motorola Edge 70 Max भारत में हो रहा 15 जुलाई को लॉन्च, अभी जानें स्पेसिफिकेशंस के बारे में
  6. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस हो गया लीक, 5000mAh तक बैटरी के साथ 22 जुलाई को देंगे दस्तक!
  2. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  3. Sony IER-M500 ईयरबड्स हुए लॉन्च, यूनीक कलर, पारदर्शी डिजाइन के साथ जानें खास फीचर्स
  4. Asus Vivobook 14, Vivobook 15 लैपटॉप भारत में लॉन्च, 16GB रैम, Intel Core 7 सीरीज प्रोसेसर, जानें कीमत
  5. Oppo Find N7 में मिल सकती है 6,500mAh की बैटरी
  6. EPFO 2.01 Live: PF ट्रांसफर से लेकर क्लेम तक बदल जाएंगे कई नियम; जानिए क्या नया मिलेगा
  7. ChatGPT बना ठगो का नया हथियार! AI से सरकारी वेबसाइट बनाकर लाखों की ठगी
  8. Google Maps कैसे लगाता है आपकी सटीक लोकेशन का पता? जानें इसका राज
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला अप्रूवल
  10. Motorola Edge 70 Max भारत में हो रहा 15 जुलाई को लॉन्च, अभी जानें स्पेसिफिकेशंस के बारे में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.