Acer ने Rs 14,990 में लॉन्‍च कर दिया लैपटॉप, जानें Aspire 3 (2025) के प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस

पीसी-लैपटॉप कैटिगरी के पॉपुलर ब्रैंड एसर (Acer) ने सिर्फ 15 हजार रुपये में लैपटॉप लॉन्‍च किया है। इसमें वो सभी जरूरी फीचर्स दिए गए हैं जो एक आम यूजर को चाहिए खासतौर पर स्‍टूडेंट्स को।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 जनवरी 2025 14:40 IST
ख़ास बातें
  • Acer Aspire 3 2025 लैपटॉप हुआ भारत में लॉन्‍च
  • 15 हजार रुपये से कम में 8GB रैम के साथ हुआ पेश
  • HD वेबकैम, टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स हैं इसमें

Acer Aspire 3 (2025) में इंटेल का Celeron N4500 प्राेसेसर दिया गया है। उसके साथ एचडी ग्राफ‍िक्‍स भी मौजूद है।

पीसी-लैपटॉप कैटिगरी के पॉपुलर ब्रैंड एसर (Acer) ने सिर्फ 15 हजार रुपये में लैपटॉप लॉन्‍च किया है। इसमें वो सभी जरूरी फीचर्स दिए गए हैं जो एक आम यूजर को चाहिए खासतौर पर स्‍टूडेंट्स को। ऐसे लोग जिन्‍हें बजट में लैपटॉप खरीदना है, उनके लिए Acer Aspire 3 (2025) बेहतरीन विकल्‍प बन सकता है। इसमें 11.6 इंच का डिस्‍प्‍ले, 8GB DDR4 RAM दी गई है। रैम को 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। मिनिमम 128 जीबी स्‍टोरेज इस लैपटॉप में मिलता है जो अधिकतम 1 टीबी तक है। HD वेबकैम, टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 
 

Acer Aspire 3 (2025) Price in India 

Acer Aspire 3 (2025) को फ्लिपकार्ट पर 3 स्‍टोरेज वेरिएंट्स में लाया गया है। 128 GB मॉडल की कीमत 15990 रुपये है। यह 256 जीबी और 512 जीबी मॉडल में भी आता है। आज से 26 जनवरी तक सेल पीरियड में इसे 14,990 रुपये के डिस्‍काउंटेड प्राइस में लिया जा सकता है। 
 

Acer Aspire 3 (2025) Features, Specifications 

Acer Aspire 3 (2025) में 11.6 इंच का एचडी एसर कॉम्‍फीव्‍यू LED बैकलिट एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है। दावा है कि यूजर्स को क्लियर विजुअल्‍स मिलेंगे और यह आंखों के लिए भी ठीक है। Acer Aspire 3 (2025) में इंटेल का Celeron N4500 प्राेसेसर दिया गया है। उसके साथ एचडी ग्राफ‍िक्‍स भी मौजूद है। इसमें 8GB DDR4 रैम दी गई है, जिसे 16 जीबी तक अपग्रेड किया जा सकता है। 

जैसाकि हमने बताया यह तीन स्‍टोरेज ऑप्‍शन में आता है। टॉप मॉडल 1 TB PCIe NVMe SSD है। इससे फाइल्‍स के लिए पर्याप्‍त स्‍पेस लैपटॉप में मिल जाता है। लैपटॉप में 38Wh Li-ion बैटरी दी गई है। 720p HD का वेबकैम इसमें लगा है, जिससे ऑनलाइन क्‍लास अटेंड करने में आसानी होगी। मीटिंग्‍स वगैरह भी की जा सकेंगी। 
Advertisement

Acer Aspire 3 (2025) में ढेर सारे कनेक्टिविटी फीचर्स जैसे- USB 3.2 जेन पोर्ट, टाइप-सी पोर्ट, HDMI पोर्ट, एसडी कार्ड रीडर की जगह दी गई है। दावा है कि इसका डिजाइन मॉइश्‍चर रेजिस्‍टेंट है, जिससे लैपटॉप लंबे वक्‍त तक साथ निभाएगा। 

यह महज 16.8mm स्लिम है और वजन में 1 किलो है। इसका मतलब है कि लोगों को इसे लाने-ले जाने में आसानी होगी।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  3. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  4. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  5. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  9. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.