Acer लाई 27 घंटे तक चलने वाले Aspire 16 AI लैपटॉप, Intel, AMD, Snapdragon चिप से लैस, जानें कीमत

दावा है कि लैपटॉप 27 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 मई 2025 16:15 IST
ख़ास बातें
  • Intel वेरिंट Core Ultra 7 258V सीपीयू से लैस है।
  • यह सिंगल चार्ज में 26 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकता है।
  • लैपटॉप में 16 इंच का OLED WUXGA+ डिस्प्ले दिया गया है।

Acer Aspire 16 AI लैपटॉप कंपनी ने अलग-अलग प्रोसेसर बेस्ड वेरिएंट में उतारे हैं।

Photo Credit: notebookcheck

Acer ने नए Aspire 16 AI लैपटॉप मार्केट में उतारे हैं। ये कटिंग-एज हार्डवेयर से लैस बताए गए हैं। लैपटॉप में लेटेस्ट जेनरेशन के Intel, AMD, और Snapdragon चिपसेट्स का इस्तेमाल किया गया है। ये लम्बी बैटरी लाइफ के साथ पेश किए गए हैं। दावा है कि लैपटॉप 27 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकते हैं। नए डिवाइसेज 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं। ये 16 इंच तक डिस्प्ले साइज में पेश किए गए हैं। लैपटॉप में 500 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। इनमें 32GB तक रैम मिल जाती है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशंस। 
 

Acer Aspire 16 AI Laptop Price

Acer Aspire 16 AI लैपटॉप को कंपनी ने 749 यूरो (लगभग 71,500 रुपये) की शुरुआती कीमत में उतारा है। यह कीमत Snapdragon वेरिएंट के लिए बताई गई है। सेल जुलाई से शुरू (via) होने की बात कही गई है। वहीं, AMD और Intel वेरिएंट्स की सेल अगस्त में शुरू हो सकती है। 
Advertisement
 

Acer Aspire 16 AI Laptop Specifications

Acer Aspire 16 AI लैपटॉप कंपनी ने अलग-अलग प्रोसेसर बेस्ड वेरिएंट में उतारे हैं। इसका Intel वेरिंट Core Ultra 7 258V सीपीयू से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 26 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकता है। AMD वेरिएंट की ओर देखें तो लैपटॉप में Ryzen AI 7 350 या Ryzen AI 5 340 प्रोसेसर मिलता है। और अंत में ARM बेस्ड Snapdragon वर्जन में कंपनी ने Snapdragon X प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है। इस मॉडल में कंपनी ने 27 घंटे की बैटरी लाइफ दी है। 

Aspire 16 AI लैपटॉप में 16 इंच का OLED WUXGA+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट आता है और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। Qualcomm वाले वेरिएंट में LCD WUXGA पैनल दिया गया है। ये नए लैपटॉप 32GB की LPDDR5X RAM और 1TB तक की PCIe Gen4 SSD स्टोरेज के साथ आते हैं। इनमें microSD का सपोर्ट भी दिया गया है। 
Advertisement

बैटरी की बात करें तो डिवाइस में 65Wh की बैटरी मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें USB 3.2 Type-A, USB-C, HDMI 2.1, WiFi 6E/7 आदि का सपोर्ट मिल जाता है। Acer Aspire 16 AI लैपटॉप Windows 11 OS पर रन करते हैं। इनमें Microsoft की Pluton सिक्योरिटी चिप, और फेशियल रिकॉग्निशन फीचर भी मिल जाता है। Snapdragon वेरिएंट में बेसिक Windows Hello का सपोर्ट मिलता है। अन्य फीचर्स में PurifiedVoice, LiveArt, और Copilot+ Hotkey आदि शामिल हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.