Xiaomi ने नया दमदार MIJIA Air Pump 1S किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi ने अपना नया MIJIA Air Pump 1S लॉन्च किया है जो इसके पुराने एयर पंप से बेहतर परफॉर्म करने के दावे के साथ मार्केट में उतारा गया है। कंपनी ने 2019 में अपना खुद का Mi Air पंप टायर इनफ्लेटर लॉन्च किया था।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 जुलाई 2021 18:00 IST
ख़ास बातें
  • MIJIA Air Pump 1S बैटरी क्षमता 2,000mAh की है।
  • यह एयर पंप पूरी क्षमता पर केवल 11 मिनट में दो कार टायर भरने में सक्षम है।
  • इसको चार्ज करने के लिए बाहरी चार्ज सप्लाई की आवश्कता नहीं पड़ती है।

MIJIA Air Pump 1S को कंपनी ने 2019 में लॉन्च किए टायर इन्फ्लेटर के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया है।

Xiaomi ने अपना नया MIJIA Air Pump 1S लॉन्च किया है जो इसके पुराने एयर पंप से बेहतर परफॉर्म करने के दावे के साथ मार्केट में उतारा गया है। कंपनी ने 2019 में अपना खुद का Mi Air पंप टायर इनफ्लेटर लॉन्च किया था। अब शाओमी ने MIJIA के एक नए टायर इनफ्लेटर को पेश किया है जो कि अधिक क्षमताओँ वाला एयर पंप है। कंपनी का कहना है कि इसकी क्षमता को 45 प्रतिशत से अधिक तक बढाया गया है और यह शून्य दाब वाले दो कार टायरों को केवल 11 मिनट में भर सकता है।
 

MIJIA Air Pump 1S Price and Availability

चीनी टेक दिग्गज ने आधिकारिक तौर पर मंगलवार को नया MIJIA Air Pump 1S लॉन्च किया है। यह नया टायर इन्फ्लेटर उसी कीमत के साथ आता है जो कंपनी ने दो साल पहले लॉन्च किया था। यह 199 युआन (लगभग 30 अमेरिकी डॉलर/ 2200 भारतीय रुपये) में उपलब्ध है। यह प्रोडक्ट ऑनलाइन ई-रिटेलर JD.com पर बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह नया टायर इनफ्लेटर पुरानी पीढ़ी के इन्फ्लेटर की अपेक्षा कई तरह के सुधारों और बेहतर परफॉर्मेंस के वादे के साथ लॉन्च किया गया है। 
 

MIJIA Air Pump 1S Features and Specifications

इसके फीचर्स की बात करें तो इसकी कुल क्षमता में भी लगभग 45.4 प्रतिशत की वृद्धि की गई है जो इसे पूरी क्षमता पर केवल 11 मिनट में दो कार टायर भरने में सक्षम बनाता है जिसमें लगभग शून्य वायु दाब हो। इसी तरह यह उन आठ कार टायरों को तेजी से भर सकता है जिनमें हवा का दबाव अपर्याप्त हो। वहीं पिछली जेनरेशन के पंप से ऐसी केवल 5.5 टायर भरे जा सकते थे। MIJIA Air Pump 1S की बॉडी एक उच्च प्रीसिजन एलॉय डाई कास्ट सिलेंडर ब्लॉक का उपयोग करती है, जिसे 0 psi से 150 psi तक दबाव बनाने में केवल 20 सेकंड लगते हैं।

यह माउंटेन बाइक, प्रेशर शॉक एब्जॉर्बर और यहां तक ​​कि रेगुलर रोड बाइक टायरों की उच्च दाब आवश्यकताओं के लिए भी उपयोगी है। एक प्रेशर सेंसर को विशेष रूप से अपग्रेड किया गया है जो अब एक डिजिटल चिप के साथ आता है। यह सेंसर न के बराबर त्रुटि के साथ टायर के दबाव का सटीक पता लगा सकता है। यह डिवाइस 5 विभिन्न प्रकार के इनफ्लेशन मोड- फ्री मोड, साइकिल मोड, मोटरसाइकिल मोड, कार मोड और बॉल मोड के साथ आता है। यह अत्यधिक इन्फ्लेशन को रोक भी सकता है। इसकी बैटरी क्षमता 2,000mAh की है और इसको चार्ज करने के लिए बाहरी चार्ज सप्लाई की आवश्कता नहीं पड़ती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.