Xiaomi ने लॉन्च किया 549 रुपये का इलेक्ट्रिक टूथब्रश

Mi Electric Toothbrush T100 फिलहाल Mi.com पर क्राउडफंडिंग के तहत उपलब्ध है और इसकी कीमत 549 रुपये है। कंपनी का कहना है कि शिपिंग 15 जुलाई से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 9 जून 2020 15:45 IST
ख़ास बातें
  • Mi Electric Toothbrush T100 की भारत में कीमत 549 रुपये है
  • नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश कोलगेट और ओरल-बी के टूथब्रश से करता है कंपिटीशन
  • Mi.com पर क्राउडफंडिंग के जरिए उपलब्ध है नया शाओमी इलेक्ट्रिक टूथब्रश

Mi Electric Toothbrush T100 की भारत में कीमत 549 रुपये है

Mi Electric Toothbrush T100 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। बता दें कि तीन महीने पहले Xiaomi ने देश में अपना पहला इलेक्ट्रिक टूथब्रश Mi Electric Toothbrush T300 लॉन्च किया था। T100 मौजूदा T300 का अधिक पॉकेट फ्रेंडली और टोन-डाउन वेरिएंट है। इसमें अल्ट्रा-सॉफ्ट ब्रिसल्स, लो-नॉइस डिज़ाइन और 30 दिन की बैटरी लाइफ दी गई है। मी इलेक्ट्रिक टूथब्रश टी100 में स्लीक डिज़ाइन है सिंगल रंग विकल्प दिया गया है। Xiaomi का यह भी कहना है कि T100 को डेंटिस्ट्स की मदद से तैयार किया गया है।
 

Mi Electric Toothbrush T100 price in India

मी इलेक्ट्रिक टूथब्रश टी100 फिलहाल Mi.com पर क्राउडफंडिंग के तहत उपलब्ध है और इसकी कीमत 549 रुपये है। कंपनी का कहना है कि शिपिंग 15 जुलाई से शुरू हो जाएगी, लेकिन जो लोग इस क्राउडफंड वाले प्रोडक्ट का सपोर्ट करना चाहते हैं, वे वेबसाइट पर जाके ऐसा कर सकते हैं।

Xiaomi की ओर से अभी तक ब्रश हेड की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। Mi Electric Toothbrush T100 की कीमत इसे ओरल-बी और कोलगेट जैसे ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक टूथब्रश के साथ प्रतिस्पर्धा में रखती है। ओरल बी क्रॉसएक्शन बैटरी टूथब्रश की कीमत 359 रुपये है जबकि कोलगेट 360 चारकोल बैटरी टूथब्रश की कीमत 599 रुपये है।
 

Mi Electric Toothbrush T100 specifications

मी इलेक्ट्रिक टूथब्रश टी100 में ड्यूल-प्रो ब्रश मोड्स हैं और यह इक्विक्लीन ऑटो टाइमर के साथ आता है जो यूज़र्स को दांतों को अधिक कुशलता से ब्रश करने में सहायता करता है। यह यूज़र्स को हर 30 सेकंड के बाद पॉज़ होने के साथ एक क्षेत्र में बिताने के सही समय के बारे में याद दिलाता है। Mi Electric Toothbrush T100 दो मोड के साथ आता है, एक स्टैंडर्ड मोड और अधिक संवेदनशील दांतों के लिए एक जेंटल मोड। इसमें अल्ट्रा-सॉफ्ट ब्रिसल डिज़ाइन है और नियमित नायलॉन ब्रश की तुलना में इसके ब्रिसल्स 93 प्रतिशत पतले हैं।
Advertisement

शाओमी का दावा है कि मी इलेक्ट्रिक टूथब्रश टी100 में 30 दिन की बैटरी लाइफ है और इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। एक एलईडी इंडिकेटर भी है जो यूज़र्स को बैटरी की स्थिति और चार्जिंग स्थिति के बारे में सूचित करता है। इलेक्ट्रिक टूथब्रश IPX7 रेटिंग के साथ आता है जो इसे पानी के छींटों से बचाता है। यह 60dB नॉइस पर काम करता है। इसमें पीछे की तरफ एक एंटी-स्लिप बम्प स्ट्रैप भी है। इसका वज़न सिर्फ 46 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  3. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  8. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.