37 हजार फीट पर विमान उड़ा रहे पायलटों को आई नींद, लैंडिंग का भी पता नहीं चला, फ‍िर क्‍या हुआ जानें

सूडान के खार्तूम से इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा (Addis Ababa) के लिए उड़ान भरते समय इथियोपियन एयरलाइंस के दो पायलट सो गए।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 अगस्त 2022 19:27 IST
ख़ास बातें
  • यह घटना सोमवार को हुई
  • एयर ट्रैफिक कंट्रोल भी नहीं कर पाया संपर्क
  • आखिरकार विमान सुरक्षित उतर गया

एटीसी ने कई बार पायलटों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। जब विमान रनवे से ऊपर चला गया, तो ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट हो गया।

यात्री विमानों में दो पालयट होते हैं, जो लोगों की सुरक्षित और सुगम यात्रा को सुनिश्चित करते हैं। लेकिन क्‍या हो, जब दोनों को नींद आ जाए। हैरान करने वाला वाकया इथियोपियन एयरलाइंस से सामने आया है, जहां विमान उड़ा रहे पायलट सो गए और फ्लाइट तय वक्‍त पर लैंड नहीं कर पाई। सूडान के खार्तूम से इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा (Addis Ababa) के लिए उड़ान भरते समय इथियोपियन एयरलाइंस के दो पायलट सो गए। इसके चलते विमान की लैंडिंग छूट गई। 

एविएशन हेराल्ड के अनुसार, यह घटना सोमवार को हुई। बताया गया है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने उस वक्‍त अलर्ट जारी किया, जब फ्लाइट संख्‍या ET343 एयरपोर्ट के पास पहुंची, लेकिन उतरना शुरू नहीं किया। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि फ्लाइट लैंड नहीं करेगी और दोनों पायलट सो रहे होंगे।

एटीसी ने कई बार पायलटों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। जब विमान रनवे से ऊपर चला गया, तो ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट हो गया। ऑटोपायलट के डिस्‍कनेक्‍ट होने से विमान क अलार्म बजने लगा, जिसने पायलटों को नींद से जगा दिया। इसके बाद उन्होंने रनवे पर उतरने के लिए विमान को घुमाया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ और विमान सुरक्षित उतर गया।

एविएशन सर्विलांस सिस्टम ADS-B के डेटा ने घटना की पुष्टि की है और बताया है कि विमान रनवे के ऊपर से उड़ गया। इससे एयर ट्रैफिक कंट्रोल भी चिंता में आ गया। उसने कई बार पायलटों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सर्विलांस सिस्टम ने विमान के फ्लाइट पथ की एक इमेज भी पोस्ट की है। एविएशन एनालिस्‍ट एलेक्स मैकेरास ने भी इस घटना के बारे में ट्विटर पर पोस्ट किया है। उन्होंने इसके लिए पायलट की थकान को भी जिम्मेदार ठहराया है। गौरतलब है कि पायलटों के कई-कई घंटों तक विमान उड़ाने की शिकायतें आती हैं, जिसके चलते उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती।
Advertisement

इसी तरह की एक घटना मई में सामने आई थी, जब न्यूयॉर्क से रोम की उड़ान के दौरान दो पायलट सो गए थे और विमान जमीन से 38 हजार फीट ऊपर चला गया था। इस घटना में भी विमान ऑटोपायलट मोड में जमीन से 37 हजार फीट ऊपर उड़ रहा था।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  2. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  4. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  5. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  6. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  7. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  9. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  10. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.