Mi Air Purifier 3 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Mi Air Purifier 3 Launched: Xiaomi ने भारत में अपने नए मी एयर प्यूरीफायर 3 को लॉन्च कर दिया है। जानें Mi Air Purifier 3 Price In India और फीचर्स के बारे में।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 6 नवंबर 2019 15:40 IST
ख़ास बातें
  • Mi.com पर उपलब्ध है Mi Air Purifier 3
  • Mi Air Purifier 3 Price in India के बारे में जानें
  • Amazon, Flipkart पर मी एयर प्यूरीफायर 3 की बिक्री कल से

Mi Air Purifier 3 Features: HEPA Class 13 फिल्टर के साथ आता है मी एयर प्यूरीफायर 3

Mi Air Purifier 3 Launched: Xiaomi ने भारत में अपने नए मी एयर प्यूरीफायर 3 को लॉन्च कर दिया है। Mi Air Purifier 2S का अपग्रेड वर्जन है Mi Air Purifier 3। याद करा दें कि शाओमी ने पिछले महीने ही भारत में Mi Air Purifier 2C को लॉन्च किया था। Xiaomi के मुताबिक, मी एयर प्यूरीफायर 2एस की तुलना में मी एयर प्यूरीफायर 3 में कई सुधार किए गए हैं जैसे कि टचस्क्रीन ओलेड डिस्प्ले और HEPA Class 13 फिल्टर। आइए अब आपको Mi Air Purifier 3 की भारत में कीमत और फीचर्स के बारे में जानकारी देते हैं।
 

Mi Air Purifier 3 price in India

भारत में मी एयर प्यूरीफायर 3 की कीमत 9,999 रुपये तय की गई है। Mi Air Purifier 3 कंपनी की आधिकारिक साइट मी डॉट कॉम पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart पर मी एयर प्यूरीफायर 3 की सेल कल यानी 7 नवंबर से शुरू होगी। याद करा दें कि भारत में मी एयर प्यूरीफायर 2सी की कीमत 6,499 रुपये है। मी एयर प्यूरीफायर 3 का एक ही कलर वेरिएंट उतारा गया है, व्हाइट।
 

Mi Air Purifier 3 features

मी एयर प्यूरीफायर 3 ट्रिपल-लेयर फिल्ट्रेशन सिस्टम के साथ आता है जिसमें प्राइमरी फिल्टर, HEPA Class 13 फिल्टर और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर शामिल है। यह 380 क्यूबिक मीटर प्रति घंटे के क्लियर एयर डिलीवरी रेट के साथ आता है। यह दिखने में Mi Air Purifier 2S जैसा है। इस डिवाइस को मी होमम ऐप से भी कनेक्ट किया जा सकता है, साथ ही यह गूगल असिस्टेंट और Amazon Alexa सपोर्ट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.