Ford ने उतारा 480 किलोमीटर रेंज वाला नया Ford F-150 Lightning इलेक्ट्रिक पिक-अप-ट्रक, जानें खास बातें

Ford F-150 Lightning पिक-अप ट्रक की कीमत $40,000 (लगभग 29 लाख रुपये) है जिसमें इसका बेस वेरिएंट XLT आता है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 27 जून 2021 16:24 IST
ख़ास बातें
  • साल 2022 के वसंत तक होगी फोर्ड के इस नए वाहन की बिक्री शुरू
  • Ford F-150 Lightning XLT की कीमत $40,000 (लगभग 29 लाख रुपये) है
  • यह ट्रक 0 से 100 की गति तक 4 सेकेंड के टाइम में पहुंच सकता है

Ford F-150 Lightning में 15.5 इंच की टच स्क्रीन है।

यूएस की कंपनी Detroit ने अपने लेटेस्ट इलेक्ट्रिक वाहन Ford F-150 Lightning पिक-अप ट्रक से पर्दा उठाया है। Ford F-150 यूएस में एक बहुत ही लोकप्रिय पिक-अप ट्रक है जिसे अब साल 2022 के वसंत में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

Mustang Mach-E SUV और E-Transit वैन के बाद फोर्ड का यह तीसरा इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) है। अमेरिका की इस कार बनाने वाली कंपनी ने F-150 Lightning को तीन वेरिएंट्स में बनाया है जिनमें XLT, Lariat और Platinum हैं। मगर अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि फोर्ड इस EV को यूएस के बाहर भी अन्य मार्केट में लॉन्च करेगी या नहीं।
 

Ford F-150 Lightning price, availability

Ford F-150 Lightning पिक-अप ट्रक की कीमत $40,000 (लगभग 29 लाख रुपये) है जिसमें इसका बेस वेरिएंट XLT आता है। XLT वेरिएंट को कमर्शियल उपयोग के लिये बनाया गया है। फोर्ड का कहना है कि मिडरेंज का XLT वेरिएंट कीमत में $53,000 (लगभग 39 लाख रुपये) तक हो सकता है। इसकी डिलीवरी साल 2022 के वसंत तक शुरू हो जाएंगीं।
 

Ford F-150 Lightning specifications, features

F-150 Lightning में 563 हॉर्सपावर और 775 पाउंड-फीट का टॉर्क दिया गया है जो कि इस ट्रक को 0 से 100 की गति 4 सेकेंड तक के समय में देने में मदद करता है। फोर्ड के इस वाहन के बेस वेरिएंट में एनवारयमेंटल प्रोटेक्शन ऐजेंसी (EPA) की 230 मील अथवा 370 किलोमीटर तक की अनुमानित रेंज है। इसे 300 मील या 480 किलोमीटर तक एक्सटेंडेड रेंज बैटरी पैक के द्वारा बढाया जा सकता है। फोर्ड का कहना है कि ट्रक का सॉफ्टवेयर रियल टाइम रेंज एस्टीमेट बताता है। इस वाहन को 150kW DC फास्ट चार्जिंग स्टेशन पर रिचार्ज किया जा सकता है जो कि फोर्डपास स्मार्टफोन ऐप में आसानी से खोजा जा सकता है। घर पर इसे 240 वोल्ट के आउटलेट से रिचार्ज किया जा सकता है जो कि 14 मील या 22 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड दे सकता है। फोर्ड अतिरिक्त बैटरी पैक वर्जन के साथ 80 एम्पीयर का एक होम चार्जिंग स्टेशन भी दे रही है।

कंपनी का कहना है कि अतिरिक्त बैटरी पैक के साथ इसमें 10 हजार पाउंड (4500 किलोग्राम) की टॉउइंग क्षमता होगी जो कि इसके बेस मॉडल से थोड़ी अधिक है। इसके बेस वेरिएंट में 2000 पाउंड (900 किलोग्राम) की पे-लोड क्षमता है। जिसे फ्लैटबेड या ट्रक के फ्रंट ट्रंक में स्टोर किया जा सकता है।
Advertisement

फोर्ड के सीईओ और प्रेसिडेंट जिम फारले ने कहा, "यह फोर्ड के Raptor से अधिक तेज है, इसमें स्टैंडर्ड 4x4 स्वतंत्र रियर सस्पेंशन है, एक पावर फ्रंक है, आपके घर को तीन दिन तक चलाने या एक टेलगेट को देने के लिए पर्याप्त ऊर्जा है, और यह तत्काल अपडेट्स के साथ और भी बेहतर होता रहेगा।"
Advertisement

घर को ऊर्जा देने की जो बात कही गई है, उसके बारे में फोर्ड ने दावा किया है। कंपनी ने कहा है कि इसके 80 एम्पियर के फोर्ड चार्ज स्टेशन और होम मैनेजमेंट सिस्टम से संचालित इंटेलिजेंट बैकअप पावर के द्वारा यह संभव हो सका है। इस सिस्टम के साथ एक्सटेंडेड रेंज बैटरी पैक का उपयोग करते हुए एक घर को यह तीन दिन तक पावर दे सकता है। F-150 Lightning खुद ब खुद चार्जिंग हाउस और बैटरी के बीच स्विच कर लेता है।

इंटीरियर की बात करें तो Ford F-150 Lightning में 15.5 इंच की टच स्क्रीन है। Lariat और Platinum वेरिएंट्स में इसे Ford's Sync 4A से पावर दी गई है। इसमें Apple CarPlay, Android Auto, इंटीग्रेटेड Amazon Alexa और Sync Applink ऐप की वायरलेस उपलब्धता है। यह कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स में Phone As A Key के ऑप्शन के साथ भी आएगा। इस ऑप्शन को सक्रिय करने पर इसका मालिक जेब से बिना फोन या की-फॉब निकाले इसे लॉक, अनलॉक और वाहन को चालू भी कर सकेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  2. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  3. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  4. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  5. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  6. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  7. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  8. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.