64MP कैमरा, 8GB रैम और 120Hz डिस्प्ले के साथ Oppo K9s लॉन्च, ये है कीमत...

Oppo K9s फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,499 (लगभग 17,500 रुपये) है, जबकि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,699 (लगभग 19,900 रुपये) है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2021 16:38 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K9s में 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया है ओप्पो के9एस
  • फोन की सेल 1 नवंबर से शुरू होगी
Oppo K9s स्मार्टफोन को Oppo K सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर आज बुधवार को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। ओप्पो के9एस फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है और इसमें 120 हर्ट्ज़ होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है और इसका भार 199 ग्राम है। फोन के बैक में आयतकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन में साइड-माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर और तीन यूनिक कलर ऑप्शन मौजूद है। Oppo ने इससे पहले Oppo K9 5G और Oppo K9 Pro स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया था।
 

Oppo K9s price, sale

Oppo K9s फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,499 (लगभग 17,500 रुपये) है, जबकि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,699 (लगभग 19,900 रुपये) है। फोन की सेल 1 नवंबर से शुरू होगी और इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। फोन को मैजिक पर्पल क्विकस्टैंड, नियोन सिल्वर सी और ऑबसिडियन वॉरियर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
 

Oppo K9s specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो के9एस फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित ColorOS 11.2 पर चलता है और इसमें 6.59-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,412 पिक्सल) TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैम्पलिंग रेट, 96 प्रतिशत NTSC, 401पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 16.7 मिलियन कलर मौजूद है। ओप्पो के9एस फोन 2.4GHz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो के9एस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें एफ/1.7 लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 81 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मौजूद है। साथ ही इसमें एफ/2.2 लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर दिया गया है, जिसके साथ 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मौजूद है। अंत में एफ/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/2.0 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, इसके साथ 79 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मौजूद है।

फोन की बैटरी 5,000एमएएच की है, जिसके साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2, 3.5mm हेडफोन जैक, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। ओप्पो के9एस में साइड माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन का डायमेंशन 164.43x75.88x8.5.2mm और भार 199 ग्राम है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4880 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo K9s, Oppo K9s specifications, Oppo K9s Price, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  2. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  3. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  5. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
  7. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  8. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  9. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.