ZTE लॉन्‍च करेगी बहुत ही सस्‍ता फोन! 6.5 इंच डिस्‍प्‍ले, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें डिटेल

ZTE Yuanhang 41S को चाइना टेलीकॉम की टर्मिनल प्रोडक्‍ट लाइब्रेरी में देखा गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 मार्च 2024 10:27 IST
ख़ास बातें
  • ZTE Yuanhang 41S स्‍मार्टफोन जल्‍द होगा लॉन्‍च
  • बजट कैटिगरी में आएगा यह स्‍मार्टफोन
  • बेसिक स्‍पेसिफ‍िकेशंस दिए जाएंगे इस फोन में

जेटीई ब्रैंड के स्‍मार्टफोन भारत में नहीं आते यानी यह डिवाइस यहां लॉन्‍च नहीं होगी।

जानी-मानी चीनी कंपनी ZTE एक नए स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च करने की तैयारी में है। इसका नाम है-  ZTE Yuanhang 41S, जिसे हाल ही में चाइना टेलीकॉम की टर्मिनल प्रोडक्‍ट लाइब्रेरी में देखा गया है। मॉडल नंबर ZTE 7546N के साथ स्‍पॉट हुआ यह स्‍मार्टफोन बहुत जल्‍द पड़ोसी देश में आ सकता है। कहा जाता है कि इसमें बेसिक स्‍पेक्‍स होंगे और यह बजट कैटिगरी में लॉन्‍च किया जाएगा। जेटीई ब्रैंड के स्‍मार्टफोन  भारत में नहीं आते यानी यह डिवाइस यहां लॉन्‍च नहीं होगी। फ‍िर भी इसके स्‍पेसिफ‍िकेशंस पर एक नजर डाली जानी चाहिए। 

ZTE Yuanhang 41S में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार फोन को स्काई ब्लू और क्रिस्टल ब्लैक कलर्स में लाया जाएगा। यह 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्‍टोरेज से लैस होगा। फोन का वजन 196 ग्राम के आसपास बताया जा रहा है। इसके डिस्‍प्‍ले में एचडी प्‍लस रेजॉलूशन दिया जाएगा। 

ZTE Yuanhang 41S में Unisoc T760 प्रोसेसर लगाए जाने की खबरें हैं। यह प्रोसेसर बजट डिवाइस में काफी इस्‍तेमाल हो रहा है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। हालांकि इसकी चार्जिंग क्षमता के बारे में जानकारी नहीं है। फोन में 3.5 एमएम का हेडफोन जैक भी मिलेगा। 

कंपनी ने पिछले साल अप्रैल में ZTE Yuanhang 41 को लॉन्‍च किया था। वह फोन भी ऐसे ही स्‍पेसिफ‍िकेशंस ऑफर करता है। Yuanhang 41S की लॉन्‍च डेट अभी कन्‍फर्म नहीं है। हालांकि एक बार स्‍पॉट होने का मतलब है कि जल्‍द इस फोन को लाने की तैयारी है। 
Advertisement

जेडटीई को जाना जाता है किफायती टेक्‍नॉलजी देने के लिए। कंपनी ने पिछले महीने ही Y!mobile के साथ साझेदारी में पहला वर्टिकल फोल्डिंग 5G फोन ZTE Libero Flip पेश किया था। इसकी कीमत 63,000 येन (लगभग 34,867 रुपये) है, जो किसी भी फोल्‍ड फोन के मुकाबले काफी कम है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  4. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  5. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  6. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  7. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  8. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  9. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.