iPhone 17 Pro जैसे लुक वाले ZTE Blade V80 Vita के रेंडर्स लीक, सस्ते में Apple जैसा डिजाइन

ZTE कथित तौर पर अपने आगामी बजट स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 नवंबर 2025 15:49 IST
ख़ास बातें
  • ZTE कथित तौर पर अपने आगामी बजट स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।
  • Blade V80 Vita का डिजाइन iPhone 17 Pro के डिजाइन से प्रेरित लग रहा है।
  • ZTE Blade V80 Vita में तीन सेंसर वाला एक फुल विड्थ वाला कैमरा आइलैंड है।

ZTE Blade V80 Vita में फ्लैट कॉर्नर वाला लुक है।

Photo Credit: X/@evleaks

ZTE कथित तौर पर अपने आगामी बजट स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। अब हाल ही में Blade V80 Vita के नए रेंडर लीक हुए हैं। रेंडर्स से पता चलता है कि आगामी फोन काफी हद तक Apple iPhone 17 Pro के डिजाइन से प्रेरित लग रहा है। रेंडर्स में Blade V80 Vita में तीन सेंसर वाला एक फुल विड्थ वाला कैमरा आइलैंड है और दाईं ओर एक एलईडी फ्लैश भी नजर आ रहा है।यहां हम आपको ZTE Blade V80 Vita के डिजाइन और फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

ZTE Blade V80 Vita में iPhone 17 Pro जैसा लुक

टिप्सटर इवान ब्लास (@evleaks) ने X पर Blade V80 Vita के रेंडर्स जारी किए हैं। रेंडर्स देखने से पता चला है कि Blade V80 Vita में तीन सेंसर वाला एक फुल विड्थ वाला कैमरा आइलैंड है और दाईं ओर एक एलईडी फ्लैश भी नजर आ रहा है। यह लगभग उसी जगह नजर आ रहा है, जहां पर Apple ने 17 Pro Max में कैमरा सेटअप दिया है। एक बजट स्मार्टफोन के मामले में यह काफी बेहतर कैमरा हार्डवेयर है। जहां iPhone 17 Pro में LiDAR स्कैनर दिया गया है, वहां पर इसकी जगह पर सर्कुलर Neo ब्रांडिंग है।

ZTE Blade V80 Vita के फ्रेम में एक जाना-पहचाना फ्लैट कॉर्नर वाला लुक है, लेकिन ZTE ने इसमें अपने कुछ नए फीचर्स भी शामिल किए हैं, जिसमें एक रेड पावर बटन, बाईं ओर एक अलग कस्टम बटन और यूएसबी टाइप सी स्लॉट के बगल में 3.5 मिमी पोर्ट दिया गया है। इसका डिजाइन काफी ट्रेंडी होने के साथ प्रैक्टिकल भी है जो कि आमतौर पर यहां तक कि एंड्रॉयड में भी देखने को नहीं मिलता है। बेशक कॉर्नर पूरी तरह से फ्लैट हैं, हालांकि आईफोन में थोड़े राउंड साइड दिए गए हैं।

ZTE के आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चला है। हालांकि, Blade लाइनअप हमेशा से बजट रेंज स्मार्टफोन की पेशकश करती है। Blade V70 डिजाइन में काफी सामान्य हार्डवेयर था तो ऐसे में उम्मीद है कि V80 Vita में भी ऐसा ही होगा। इस फोन में एक एंट्री-लेवल चिपसेट, एक किफायती बैटरी और बजट कीमत होने की उम्मीद है। Blade V80 Vita बिना किसी प्रीमियम कीमत के प्रीमियम लुक प्रदान करता है और साथ ही साथ कुछ ऐसे फीचर्स भी मिलते हैं जो कि Apple आईफोन में नहीं प्रदान करता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  2. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  3. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  6. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  7. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  8. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  10. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.