ZTE Blade V50 Design 5G हुआ 50MP कैमरा, 4500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

​​​​​​​ZTE Blade V50 Design 5G में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2408 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जुलाई 2023 17:53 IST
ख़ास बातें
  • ZTE Blade V50 Design 5G में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • ZTE Blade V50 Design 5G में 4500mAh की बैटरी दी गई है।
  • Blade V50 Design 5G में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।

ZTE Blade V50 Design 5G में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: ZTE

ZTE ने अपना नया बजट स्मार्टफोन ZTE Blade V50 Design 5G ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। ZTE Blade V50 Design 5G में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 4500mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको ZTE के नए 5G स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Blade V50 Design 5G की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Blade V50 Design 5G कलर ऑप्शन के मामले में Sky Blue, Starry Grey और Gray Matt में उपलब्ध है। कीमत की बात की जाए तो Blade V50 Design 5G की कीमत €210 (लगभग 19,331 रुपये) है। ZTE चीन में Nubia Z50S Pro के लॉन्च की भी तैयारी कर रहा है, जो कि 20 जुलाई को दस्तक दे सकता है।


ZTE Blade V50 Design 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


ZTE Blade V50 Design 5G में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2408 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और पिक्सल डेंसिटी 400 PPI है। यह फोन Unisoc Tanggula T760 पर काम करता है। ZTE Blade V50 Design 5G में 4500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 22.5W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह एंड्रॉयड 14 पर काम करता है। स्टोरेज की बात की जाए तो ZTE Blade V50 Design 5G में 4GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Blade V50 Design 5G में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल सिम सपोर्ट, 3.5mm  हेडफोन जैक, 5जी, वाईफाई, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी, टाइप सी पोर्ट और ब्लूटूथ 5.2 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर, कंपास सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर और इंफार्रेड सेंसर दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  3. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  4. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  5. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  10. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.